सीरिया के सुवेदा क्षेत्र में हो रही हिंसा तत्काल रुकनी चाहिए : संयुक्त राष्ट्र

सभी नागरिकों की रक्षा करने का आह्वान किया

सीरिया के सुवेदा क्षेत्र में हो रही हिंसा तत्काल रुकनी चाहिए : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी सीरिया में स्थित सुवेदा में नागरिकों के खिलाफ हो रहीं हिंसा की कड़ी आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिणी सीरिया में स्थित सुवेदा में नागरिकों के खिलाफ हो रहीं हिंसा की कड़ी आलोचना की है। सुरक्षा परिषद ने  एक बयान जारी कर 12 जुलाई से सुवेदा प्रांत में हो रही हिंसा, सामूहिक हत्या और आंतरिक विस्थापन पर चिंता जाहिर की। साथ ही परिषद ने सभी से युद्ध विराम का पालन करने और बिना किसी पक्षपात के सभी नागरिकों की रक्षा करने का आह्वान किया।

सीरिया की अंतरिम सरकार द्वारा इस मुद्दे की जाँच शुरु करने की प्रशंसा करते हुए परिषद ने कहा कि यह गैर-पक्षपातपूर्ण, पारदर्शी, व्यापक और अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार होना चाहिए और हिंसा के आरोपियों को नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

साथ ही परिषद ने सीरिया के राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा मामलों में किसी भी तरह की हस्तक्षेप का कड़ा विरोध किया। परिषद ने इस बात पर जोर दिया कि सीरिया में सीरिया के लोगों द्वारा शासित एक समावेशी शासन व्यस्था होनी चाहिए।

 

Read More "हजारों बेघर, चारों तरफ मातम ही मातम...." थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष गुरूवार को भी जारी, ट्रंप ने करवाया था सीजफायर 

Read More ट्रंप सरकार का एक और बड़ा फैसला: कंटेंट मॉडरेशन और ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े पदों पर काम कर चुके लोगों को वीजा नहीं 

Read More दक्षिण अफ्रीका में 60 हजार से ज्यादा पेंग्विन भूख से मरे, सारडीन मछली का गायब होना बना कारण

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प