क्यों सूखने लगी हैं वेनिस की नहरें?

नहरों की पहले और बाद की तस्वीरें देखकर लोग हैरान

क्यों सूखने लगी हैं वेनिस की नहरें?
वेनिस शहर की नहरें सूख रहीं है। तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें नौका विहार कराने वाली नावें सूखी नहरों में पड़ी हुई दिखाई दे रही है। लोगों के चेहरों पर मायूसी है। पर्यटन के आलावा वहां के सामान्य जीवन पर भी इसका बड़ा असर पड़ने लगा है। 

इटली का वेनिस शहर पर्यटन के लिहाज से विख्यात रहा है। यहां सैलानी तमाम तरह के खेल में भाग लेने के लिए आते हैं। इटली का सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र कहा जाने वाला यह शहर नौका विहार के लिए भी मशहूर है। यहां पर्यटक नहर परिवहन का आनंद लेते हैं। यहां तक की यह नहरें यातायात का साधन होने के साथ साथ लोगों की दिनचर्या में शामिल हैं। यह शहर अपनी नहरों में होने वाले नौका परिवहन को खुब प्रचारित भी करता रहा है, लेकिन पिछले दिनों ऐसा क्या हुआ है कि इस शहर की चमक ही खत्म हो गई है, लोगों का जन- जीवन ठप क्यों होने लगा है। वेनिस के नहरों की ऐसी तस्वीरें आ रहीं है कि लोग हैरान है। दरहअसल वेनिस शहर की नहरें सूख रहीं है। तस्वीरें ऐसी हैं जिनमें नौका विहार कराने वाली नावें सूखी नहरों में पड़ी हुई दिखाई दे रही है। लोगों के चेहरों पर मायूसी है। पर्यटन के आलावा वहां के सामान्य जीवन पर भी इसका बड़ा असर पड़ने लगा है। 

वैज्ञानिकों के अनुसार वेनिस शहर पर उच्च दबाव के कारण समुद्र की लहरें नीची रहने लगी है, जिससे नहरों का पानी सूख रहा है। लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि पूरे इटली में सूखे की स्थिति है, जिसकी वजह से नहरों का पानी सूख रहा है। पिछली बार की गर्मी से ही इटली की नदियों और झीलों में पानी की भारी कमी देखी गई है। पर्यावरणविदों के एक संगठन ने कहा है कि यह शहर ऐसे समय में पानी की कमी झेल रहा है, जब पानी की सप्लाई पर्याप्त होनी चाहिए थी। इस साल पहले से पचास फीसदी कम बर्फबारी हुई है। बर्फ पानी का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत होता है। यह नहरों के सूखने के पीछे एक बड़ी वजह है। गौरतलब है कि इटली में पहले बाढ़ आती रही है। 1966 के बाद से 2019 में इटली में बाढ़ की वजह से भारी तबाही भी हुई थी। इटली की सबसे बड़ी नदी पो में इस समय सामान्य से 61 प्रतिशत पानी कम है। जानकारो का कहना है कि यह स्थिति पहले से और भयावह हो सकती है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद