यूक्रेन-रूस युद्ध: यूक्रेनी महिला सैनिकों को प्रताड़ति कर रही रूसी सेना!

डेनिसोवा ने दावा किया कि महिला सैनिकों को पुरूषों के सामने निवस्त्र किया गया

यूक्रेन-रूस युद्ध:  यूक्रेनी महिला सैनिकों को प्रताड़ति कर रही रूसी सेना!
यूक्रेनी मानवाधिकार अधिकारी ने दावा किया कि 12 से अधिक यूक्रेनी महिला सैनिक रूसी सेना के कब्जे में है

कीव।यूक्रन-रूस के बीच युद्ध के बीच कई भयावह तस्वीरें सामने आने लगी है। युद्ध के बीच यूक्रेन ने कहा है कि रूसी सेना से मोर्चा लेने के दौरान पकड़ी गयी यूक्रेनी महिला सैनिकों को प्रताड़ति किया जा रहा है। एक यूक्रेनी मानवाधिकार अधिकारी ने दावा किया कि 12 से अधिक यूक्रेनी महिला सैनिक रूसी सेना के कब्जे में है और रूसी सेना उन्हें प्रताड़ति कर रही है तथा उनके साथ दुव्यर्वहार किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार रूसी सेना ने शुक्रवार को बंदी बनाये गये 86 यूक्रेनी सैनिकों को रिहा किया जिसमें 15 महिला सैनिक भी शामिल थीं। यूक्रेनियन पार्लियामेंट कमिश्नर फॉर ह्यूमन राइट्स लयुडमेला डेनिसोवा ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम पेज पर मंगलवार को कहा कि जिन यूक्रेनी महिला सैनिकों को अपने कब्जे में लिया उन्हें पहले बेलारूस और बाद में रूस के ब्रियांस्क में प्री ट्रायल डिटेंशन सेंटर पर ले जाया गया जहां उन्हें धमकाया गया और कई तरह की यातनाएं भी दी गयीं।

डेनिसोवा ने दावा किया कि महिला सैनिकों को पुरूषों के सामने निवस्त्र किया गया, उनके बाल काटे गये और उनका मनोबल तोडऩे के लिए इसी अवस्था में पूछताछ भी की गईं। मैं संयुक्त राष्ट्र आयोग ने यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा किये जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों की जांच करने की अपील करता हूं जिसमें ओएससीई के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएं जो यूक्रेनी युद्धबंदियों के अधिकारों के रूस द्वारा किये जा रहे उल्लंघन के मामलों को देखे।

 मानवाधिकार अधिकारी ने कहा कि यूक्रेनी युद्धबंदियों के साथ रूसी सेना द्वारा मारपीट की जा रही है, उन्हें भूखा रखा जा रहा है वह फ्रॉस्टबाइट से जूझ रहे हैं । पिछले एक सप्ताह तक दोनों देशों के बीच इस मामले में चली लंबी बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने 86 कैदियों को दोनों ओर से रिहा किया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद