व्हाइट हाउस के पास गिरी बिजली, चार लोग झुलसे
तूफान के दौरान लाफायेट पार्क में 4 लोग एक पेड़ के नीचे खड़े थे
अचानक बिजली गिरने से चारों उसकी चपेट आकर बुरी तरह झुलस गये। पार्क,व्हाइट हाउस के पास होने के कारण वहां तैनात खुफिया सेवा के सदस्यों ने पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत दौड़ लगाई।
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के पास बिजली गिरने से चार लोग गंभीर रूस से झुलस गए हैं। अग्निशमन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि व्हाइट हाउस परिसर के चारों ओर लगे बाड़ से एक पेड़ के पास खड़े चार लोगों पर बिजली गिर गई। दो पुरुष और दो महिलाएं तूफान के दौरान यहां लाफायेट पार्क में एक पेड़ के नीचे खड़े थे। इस दौरान अचानक बिजली गिरने से चारों उसकी चपेट आकर बुरी तरह झुलस गये। पार्क,व्हाइट हाउस के पास होने के कारण वहां तैनात खुफिया सेवा के सदस्यों ने पीड़ितों की मदद के लिए तुरंत दौड़ लगाई। पीड़ितों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वहीं बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List