बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022: लक्ष्य ने पाया लक्ष्य, जीता गोल्ड मैडल
बैडमिंटन के पुरुष एकल मुकाबले में एंग जे योंग को दी मात
अपनी इस शानदार जीत के साथ ही लक्ष्य अब राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में मैडल जीतने वाले भारत के 10वें और गोल्ड मैडल जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले गोल्ड मैडल जीतने का कारनामा प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप कर चुके हैं।
बैडमिंटन के पुरुष एकल मुकाबले में भारत के लक्ष्य सेन ने गोल्ड मैडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने मलेशिया के एंग जे योंग को मात दी। उन्होंने 19-21, 21-9, 21-16 से योंग को हरा दिया। अपनी इस शानदार जीत के साथ ही लक्ष्य अब राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुष एकल में मैडल जीतने वाले भारत के 10वें और गोल्ड मैडल जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले गोल्ड मैडल जीतने का कारनामा प्रकाश पादुकोण, सैयद मोदी और पारुपल्ली कश्यप कर चुके हैं।
पुरुष एकल में लक्ष्य से पहले ये खिलाड़ी जीत चुकें है मैडल-
| खिलाड़ी | साल | मैडल |
| दिनेश खन्ना | 1966 | कांस्य |
| प्रकाश पादुकोण | 1978 | स्वर्ण |
| सैयद मोदी | 1982 | स्वर्ण |
| पुलेला गोपीचंद | 1998 | कांस्य |
| चेतन आनंद | 2006 | कांस्य |
| पारुपल्ली कश्यप | 2010 | कांस्य |
| पारुपल्ली कश्यप | 2014 | स्वर्ण |
| गुरुसाई दत्त | 2014 | कांस्य |
| किदांबी श्रीकांत | 2018 | रजत |
| किदांबी श्रीकांत | 2022 | कांस्य |
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 14:22:27
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...

Comment List