ERCP पर गहलोत ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मांगा सहयोग, चौहान ने इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के बीच बैठक करने पर भी सहमति

2005 में राजस्थान-मध्य प्रदेश अन्तर्राज्यीय नियंत्रण मण्डल की 13वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही ERCP योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

ERCP पर गहलोत ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से मांगा सहयोग, चौहान ने इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के बीच बैठक करने पर भी सहमति

जयपुर। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सहयोग मांगा है।  चौहान ने इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के बीच बैठक करने पर सहमति प्रदान की है।

जयपुर। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सहयोग मांगा है।  चौहान ने इस मुद्दे पर दोनों राज्यों के बीच बैठक करने पर सहमति प्रदान की है।

गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि ईआरसीपी के मुद्दे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वार्ता कर उन्हें अवगत करवाया कि 2005 में राजस्थान-मध्य प्रदेश अन्तर्राज्यीय नियंत्रण मण्डल की 13वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही ERCP योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राजस्थान राज्य में चंबल की सहायक नदियों से प्राप्त हो रहे पानी पर आधारित इस प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश से बहकर आने वाले पानी के 10 प्रतिशत से कम हिस्से का उपयोग होगा। अत: वर्ष 2005 में लिए गए निर्णय के अनुसार ऐसी परियोजनाओं के लिए मध्य प्रदेश की सहमति की आवश्यकता नहीं है। पूर्व में राजस्थान ने भी मध्य प्रदेश द्वारा इस प्रकार चंबल एवं सहायक नदियों पर बनाई गई परियोजनाओं में आपत्ति प्रकट नहीं की थी तथा मध्य प्रदेश ने उन नदियों पर बांधों का निर्माण कर लिया। इसी प्रकार ERCP पर भी मध्य प्रदेश का सहयोग अपेक्षित है। चौहान ने दोनों राज्यों के सभी मुद्दों पर चर्चा एवं सहमति बनाने के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के स्तर पर एक बैठक रखने पर सहमति जताई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Rajasthan CM Face Race: वसुन्धरा राजे को दिल्ली से आया बुलावा, देर शाम हुई रवाना, आज होगी तस्वीर साफ Rajasthan CM Face Race: वसुन्धरा राजे को दिल्ली से आया बुलावा, देर शाम हुई रवाना, आज होगी तस्वीर साफ
राजस्थान में चुनाव परिणाम के तीन दिन हो गए हैं, लेकिन बहुमत में आई भाजपा किसे सीएम बनाएगी, इसे लेकर...
Sukhdev Singh Gogamedi Murder Case: देर रात मांगों पर बनी सहमति धरना खत्म, पोस्टमार्टम हुआ
लाइब्रेरी डे पर शिक्षा विभाग की पहली बार पहल
वैक्स म्यूजियम में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का वैक्स स्टेच्यू प्रदर्शित 
किरोड़ी मीणा ने की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
राजस्व वसूली का 100 फीसद लक्ष्य हो प्राप्त : सावंत
भारतीय मानक ब्यूरो में अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति की बैठक