
मंत्रियों का समूह ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने की करेगा मांग : गहलोत
प्रदेश के तीन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों का एक समूह मेडिकल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन परिवहन करने के लिए टैंकर, दवाईयों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति का कोटा बढ़ाने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों से मांग करेगा।
जयपुर। प्रदेश के तीन वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों का एक समूह मेडिकल ऑक्सीजन, ऑक्सीजन परिवहन करने के लिए टैंकर, दवाईयों सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति का कोटा बढ़ाने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों से मांग करेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश का मंत्री समूह केन्द्रीय मंत्रियों के समक्ष इस बात को तार्किक तरीके से रखेगा कि प्रदेश को मेडिकल ऑक्सीजन तथा रेमडेसिविर आदि आवश्यकताओं के निर्धारित कोटे की आपूर्ति नहीं मिल रही है।
इस कारण प्रदेश में कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज में परेशानी आ रही है। समूह में शामिल स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा एवं ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला इसके लिए दिल्ली रवाना हो गये।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List