एशियन डीफ बैडमिंटन में जयपुर के अभिनव शर्मा ने जीता गोल्ड

भारत की जेर्लिन जयाराधन ने जीते तिहरे स्वर्ण

एशियन डीफ बैडमिंटन में जयपुर के अभिनव शर्मा ने जीता गोल्ड

प्रतियोगिता में भारत की महिला खिलाड़ी जेर्लिन जयाराघन ने दोहरे स्वर्ण जीते। भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए।  

जयपुर। थाईलैंड के पट्टाया में संपन्न एशियन पैसिफिक डीफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में जयपुर के अभिनव शर्मा ने मिश्रित युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। हालांकि एकल में वे सेमी फाइनल में हारकर बाहर हो गए। प्रतियोगिता में भारत की महिला खिलाड़ी जेर्लिन जयाराघन ने दोहरे स्वर्ण जीते। भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए।  

भारतीय टीम के चीफ कोच सुधीर शर्मा के अनुसार अभिनव और जेर्लिन की भारतीय जोड़ी ने जापान के याशुहिरो और मई कामाता को 21-18, 21-15 से हरा मिश्रिय युगल का स्वर्ण अपने नाम किया। जेर्लिन ने इसके बाद जापान की युमी कातायामा को 21-6, 21-6 से आसानी से हरा महिला एकल का खिताब भी भारत की झोली में डाला। महिला एकल में भी जेर्लिन और आदित्या यादव की भारतीय जोड़ी विजेता बनी। इस जोड़ी ने फाइनल में जापान की अयाका और युमी कातायामा को 21-16, 21-18 से पराजित किया। इस तरह जेर्लिन ने तीन स्वर्ण अपने नाम किए।  पुरुष एकल में भारत के रितिक आनन्द को इंडोनेशिया के लियास रचमान के हाथों 8-21, 5-21 से हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। एकल में अभिनव शर्मा सेमी फाइनल में हार गए और उन्हें भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News