मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरुर और के एन त्रिपाठी ने भरा नामांकन, दिग्विजय हुए रेस से बाहर

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरुर और के एन त्रिपाठी ने भरा नामांकन, दिग्विजय हुए रेस से बाहर

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर ने नामांकन भरा वहीं दिग्विजय सिंह ने खुद को रेस से बाहर कर लिया। इसी बीच एक और उम्मीदवारी सामने आई। के एन त्रिपाठी ने भी अपना नामांकन भर दिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उम्मीदवारी बिल्कुल साफ हो गई है। जहां मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरुर ने नामांकन भरा वहीं दिग्विजय सिंह ने खुद को रेस से बाहर कर लिया। इसी बीच एक और उम्मीदवारी सामने आई। के एन त्रिपाठी ने भी अपना नामांकन भर दिया। अब तक के उम्मीदवारों में खड़गे सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं। जी 23 के नेताओं ने भी उनका समर्थन किया है। अशोक गहलोत नामांकन दाखिल करवाने के लिए खड़गे के प्रस्तावक के रुप में पहुंचे। वहीं थरुर ने नामांकन के बाद घोषणापत्र भी जारी किया।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव अधिकरण के संयोजक मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि उन्हें कुल 20 फॉर्म मिलें। उनमें 14 खड़गे, 5 थरुर और एक के एन त्रिपाठी ने जमा किए। इनमें से कोई भी पार्टी अधिकृत प्रत्याशी नहीं है। सोनिया गांधी पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं। ना ही किसी प्रत्याशी को पार्टी का समर्थन है। सभी अपनी व्यक्तिगत क्षमता के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। 24 साल बाद यह पहली बार होगा की कोई गांधी परिवार से अगल कांग्रेस का अध्यक्ष बनेगा। इससे पहले 1998 में सीताराम केसरी के हटने के बाद सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनी थी। 2017 में राहुल गांधी और अगस्त 2019 में सोनिया गांधी फिर से अध्यक्ष बन गई थी। 
 

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित