भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, राहुल ने कहा, यात्रा को मिलेगी मजबूती

कांग्रेस अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई सोनिया गांधी, राहुल ने कहा,  यात्रा को मिलेगी मजबूती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि इससे यात्रा को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्षा, सोनिया गांधी ने हमेशा लोकतंत्र और सछ्वाव को ही कांग्रेस पार्टी की आधारशिला के रूप में सशक्त किया है।

वह देश में उन्हीं मूल्यों की रक्षा के लिए चल रहीं हैं। मुझे गर्व है कि मैं उनके साथ चल रहा हूँ। वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। पूरा देश एक सूत्र में जुड़ेगा, मजबूती से आगे बढ़ेगा। इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि गांधी कर्नाटक के मांड्या जिले में यात्रा में शामिल होंगी और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News