दिल्ली के कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत

दमकल की 35 गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं

दिल्ली के कपड़ा मार्केट में लगी भीषण आग, 1 व्यक्ति की मौत

मृतक की पहचान शहनवाज (19) के रूप में हुई है। राजधानी के गांधी नगर कपड़ा मार्केट में एक दुकान में भीषण आग लग  गयी थी, जिसमें एक व्यक्ति दुकान के अंदर ही आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट गांधी नगर इलाके में लगी भीषण आग में दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को एक युवक का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शहनवाज (19) के रूप में हुई है। राजधानी के गांधी नगर कपड़ा मार्केट में एक दुकान में भीषण आग लग  गयी थी, जिसमें एक व्यक्ति दुकान के अंदर ही आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उन्हें नेहरू गली में दुकान के एक कर्मचारी ने बताया कि दुकान बंद करने के बाद वह चार अन्य लोगों के साथ चला गया। पांच मिनट बाद जब वे लौटे तो देखा कि दुकान से धुआं निकल रहा है।

इसी दौरान एक कर्मचारी को अपने भाई शहनवाज के दुकान के अंदर फंसे होने का पता चला, जिसके बाद उसने मकान के मालिक को सूचना दी और जब तक वहां पर मौजूद लोग दुकान का शटर तोड़कर अंदर गए, तब तक शहनवाज बुरी तरह से झुलस चुका था और उसका शव भी नहीं मिला था। डीएफएस को जला हुआ शव मिला। गांधी नगर इलाके में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कुल 35 गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और 150 से ज्यादा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Read More शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा, उत्तर पश्चिम मुंबई से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Read More आसान नहीं है सपा के गढ़ मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत की राह, देखने को मिल सकता है 1996 जैसा कड़ा मुकाबला

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी