अवैध निर्माण तोड़ने पहुंचा नगर निगम दल, अतिक्रमियों के गुस्से का करना पड़ा सामना
कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी
पुलिसकर्मियों ने हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। नाहर सिंह के अनुसार नो कंस्ट्रक्शन जोन में सर्वे कर 15 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं। इनके ट्रेड लाइसेंस पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं।
अजमेर। आनासागर झील की नो कंस्ट्रक्शन जोन में बने अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए पहुंचे नगर निगम दल को अतिक्रमियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। नगर निगम का दल शनिवार सुबह एक्सईएन नाहर सिंह की अगुवाई में रीजनल कॉलेज चौराहे के निकट पहुंचा। यहां नगर निगम के दल ने झील के नो कंस्ट्रक्शन ज़ोन में बने अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान चाय की केबिन का संचालक हाथ में डंडा लेकर एक्सईएन नाहर सिंह को मारने दौड़ा। नाहर सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से हड़बड़ी मच गई। पुलिसकर्मियों ने हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। नाहर सिंह के अनुसार नो कंस्ट्रक्शन जोन में सर्वे कर 15 अवैध निर्माण चिन्हित किए हैं। इनके ट्रेड लाइसेंस पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं। साथ ही इन्हें नोटिस भी जारी हो चुके हैं। इसलिए अब अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को चार अवैध निर्माण को हटाया गया। यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List