
लोक कला उत्सव से पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या : गहलोत
थानीय पर्यटन स्थलों का चयन किया जाएगा
पंचायत से प्रदेश स्तर पर होने वाले इस उत्सव से प्रदेश में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की आवक बढ़ेगी। इसके लिए प्राथमिकता से प्रमुख स्थानीय पर्यटन स्थलों का चयन किया जाएगा।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट लोक कलाओं और संस्कृति के संरक्षण तथा उत्थान के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही राजस्थान लोक कला उत्सव का आयोजन करेगी। पंचायत से प्रदेश स्तर पर होने वाले इस उत्सव से प्रदेश में घरेलू और विदेशी पर्यटकों की आवक बढ़ेगी। इसके लिए प्राथमिकता से प्रमुख स्थानीय पर्यटन स्थलों का चयन किया जाएगा। पर्यटन से जुड़े विभिन्न उद्योगों से समन्वय कर इसका पर्याप्त प्रचार सुनिश्चित किया जाएगा। सीएमआर पर पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक को गहलोत सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में बताया कि राजस्थान में 22 प्रकार के लोक उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं।
पर्यटकों की संख्या में 90.4 प्रतिशत की वृद्धि
बैठक में बताया कि 2022 में प्रदेश में स्वदेशी पर्यटकों की संख्या में इस वर्ष 90.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। विभिन्न प्रकार की छूट से पर्यटन से आजीविका अर्जित करने वाले लोगों को प्रोत्साहन मिला है।
Related Posts

Post Comment
Latest News

Comment List