विद्यार्थियों के बैंक खातों में जल्द जमा होगी राशि

दो सौ रुपए में यूनीफॉर्म की सिलाई नहीं हो पाती

विद्यार्थियों के बैंक खातों में जल्द जमा होगी राशि

सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए 55 करोड़ दस लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं मान चुके हैं कि दो सौ रुपए में यूनीफॉर्म की सिलाई नहीं हो पाती, कुछ राशि स्टूडेंट्स के माता-पिता को खर्च करने होंगे।

जयपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के बैंक खातों में जल्द ही दो-दो सौ रुपए जमा होने वाले हैं। यह राशि स्टूडेंट्स की यूनीफार्म की सिलाई के लिए है, जिसका कपड़ा पहले ही वितरित किया जा चुका है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए 55 करोड़ दस लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं मान चुके हैं कि दो सौ रुपए में यूनीफॉर्म की सिलाई नहीं हो पाती, कुछ राशि स्टूडेंट्स के माता-पिता को खर्च करने होंगे। माध्यमिक शिक्षा के वित्तीय सलाहकार ने तीन अलग अलग मद में 55 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट दिया है। इसमें चूरू, दौसा, धोलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ व करौली के लिए 9 करोड़ 90 लाख रुपए, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही के लिए 7 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होंगे। शेष सभी जिलों के लिए 37 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट दिया है। ये राशि संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजी जा रही है, जहां से स्कूल स्टूडेंट्स के खाते में जल्द ही जमा हो जाएंगे।

पहली से आठवीं के स्टूडेंट्स को
क्लास एक से आठ तक के स्टूडेंट्स को यूनीफॉर्म का कपड़ा दिया जा चुका है और अब सिलाई के लिए रुपए दिए जा रहे हैं। पहले दावा किया जा रहा था कि सत्तर लाख स्टूडेंट्स को यूनीफॉर्म का कपड़ा दिया जा रहा है। फिलहाल पचपन करोड़ दस लाख रुपए का बजट जारी किया है। प्रति स्टूडेंट्स को दो सौ रुपए देने पर ये बजट 27 लाख 55 हजार स्टूडेंट्स के खाते में ही जमा होगा। 

 

Tags: bank

Post Comment

Comment List

Latest News

अभी दशहरा मेले में सर्कस को लेकर असमंजस अभी दशहरा मेले में सर्कस को लेकर असमंजस
निगम सूत्रों के अनुसार मेला समिति की बैठक 5 अक्टूृबर को हो सकती है।
दिल्ली में ISIS का संदिग्ध आतंकवादी शाहनवाज को किया गिरफ्तार
Gehlot-Malik Meeting: गहलोत से मिले सतपाल मलिक, राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं
Nobel Prize 2023: कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला नोबेल प्राइज, कोरोना वैक्सीन बनाने से जुड़ी खोज की थी
Asian Games 2023: भारत ने टेबल टेनिस महिला युगल में जीता कांस्य
PM Modi Rajasthan Visit: मोदी ने चित्तौडगढ़ में सात हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
Bihar Caste Census: बिहार सरकार ने जातिगत आंकड़े जारी किए, राहुल बोले- जितनी आबादी, उतना हक़, ये हमारा प्रण