म्यांमार में बस की कार से टक्कर में 5 लोगों की मौत

हादसे में मारे गये सभी 5 लोग कार में सवार थे

म्यांमार में बस की कार से टक्कर में 5 लोगों की मौत

बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस को केवल मामूली क्षति पहुंची है। हादसे में मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

यांगून। म्यांमार में एक बस की कार से टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। एक यातायात पुलिसकर्मी ने यह जानकारी दी। पुलिसकर्मी ने बताया कि हादसा मोन स्टेट के ये टाउनशिप में हुआ। हादसे में मारे गये सभी 5 लोग कार में सवार थे।

बस में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बस को केवल मामूली क्षति पहुंची है। हादसे में मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। हादसे के दौरान वे सभी तनिंथयी क्षेत्र के येब्यू टाउनशिप से लौट रहे थे।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News