पीसीसी चीफ डोटासरा को जल्दी मिल सकता है केबिनेट मंत्री का दर्जा

पीसीसी चीफ डोटासरा को जल्दी मिल सकता है केबिनेट मंत्री का दर्जा

जिला अध्यक्षों को जिलों में बिसूका उपाध्यक्ष बनाकर डोटासरा के लिए रास्ता तैयार किया गया है।

जयपुर। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते मंत्री पद गंवाने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को जल्द ही कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है। जिला अध्यक्षों को जिलों में बिसूका उपाध्यक्ष बनाकर डोटासरा के लिए रास्ता तैयार किया गया है। डोटासरा ने यह नियम बनवा दिया है कि राजस्थान में कांग्रेस के जितने भी जिलाध्यक्ष होंगे वे अब जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष भी बनेंगे। 13 जिला अध्यक्षों में से 10 जिला अध्यक्षों को जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाकर उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है।


अब आगे भी जो जिला अध्यक्ष बनेंगे उन्हें जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष बनाकर राजनीतिक पद दिया जाएगा, लेकिन कांग्रेस के हलकों में अंदरखाने अब यह चर्चा चल रही है कि खुद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी 20 सूत्री कार्यक्रम का राजस्थान उपाध्यक्ष बनाकर राजनीतिक नियुक्ति दी जाएगी। अगर गोविंद सिंह डोटासरा को 20 सूत्री कार्यक्रम का उपाध्यक्ष बनाया गया तो फिर उन्हें कैबिनेट का दर्जा भी मिलेगा और सरकारी संसाधन भी मिलेंगे। ऐसे में 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद गोविंद सिंह डोटासरा आधिकारिक तौर पर मुख्य सचिव और कलेक्टर की बैठक में मुख्यमंत्री के साथ शामिल हो सकेंगे। यहां तक कि मुख्यमंत्री जो प्रदेश में 20 सूत्री कार्यक्रम का अध्यक्ष होता है, उनकी अनुपस्थिति में प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर वही बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में 2 बच्चों में मिले चीन की बीमारी के लक्षण उत्तराखंड में 2 बच्चों में मिले चीन की बीमारी के लक्षण
बागेश्वर में 2 बच्चों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण मिलने पर उनके सैंपल हल्द्वानी में जांच के लिए भेजे गए है।...
Parliment Winter Session: सरकार ने सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई
फतेह में जैकलीन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा : सोनू सूद
श्रीलंका में बस के पलटने से 30 लोग घायल
रिजर्व ईवीएम चोरी, सेक्टर ऑफिसर पॉलिटेक्रिक कॉलेज प्रधानाचार्य जाखड़ निलंबित
वोटिंग पर मोदी का असर: रोड शो से जयपुर के परकोटे में रिकॉर्ड वोट पड़े
महिलाओं के प्रति अपराध रोकने की गारंटी कोई नहीं दे पाया