पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता पथराव, गाड़ियों के शीशे तोड़े

शहीदों की पत्नियों और किरोड़ी के साथ पुलिस की बदसलूकी पर फूटा गुस्सा

पुलिस से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता पथराव, गाड़ियों के शीशे तोड़े

जयपुर में प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद आगे बढ़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस बीच धक्का-मुक्की हुई। 

जयपुर। वीरांगनाओं और बीजेपी राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से पुलिस के दुर्व्यवहार के विरोध में भाजपा ने शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किए। जयपुर में प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद आगे बढ़े कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस बीच धक्का-मुक्की हुई। 

गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस गाड़ियों पर पथराव किया और शीशें तोड़ दिया। इस दौरान डॉ. सतीश पूनिया सहित काफी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें विद्याधर नगर ले जा कर छोड़ दिया। प्रदर्शन के दौरान डॉ. पूनिया के पैर में चोट लगी। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भाजपाइयों को खदेड़ा। इससे पहले बीजेपी नेताओं ने अशोक गहलोत सरकार को जमकर घेरा।

दिखी गुटबाजी, सतीश पूनिया हाय-हाय के नारे लगे
प्रदर्शन के दौरान भाजपा में एक बार फिर से गुटबाजी देखने को मिली। किरोड़ी मीणा के समर्थकों ने सतीश पूनिया हाय-हाय के नारे लगाए। वहीं पूनिया समर्थकों ने पूनिया जिंदाबाद के नारे लगाए। बीजेपी के इस प्रदर्शन में दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर से भी लोग शामिल हुए।

विधायक पुलिस के पैरों में लेटे
बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस की धक्का-मुक्की के दौरान बीजेपी विधायक मदन दिलावर पुलिस जवानों के पैरों में लेट गए। इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के जवान भी दिलावर को बचाकर दूसरी तरफ करते नजर आए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बेरिकेड्स को पार करने की जोर आजमाइश चलती रही।

Read More मोदी कांग्रेस के ‘न्याय पत्र’ को दे रहे हैं सांप्रदायिक रंग : जयराम

Post Comment

Comment List

Latest News