
गहलोत ने नन्हें स्केच आर्टिस्ट अर्जुन का बढ़ाया हौसला
आटोग्राफ देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया
गहलोत को अर्जुन ने उनके पोर्ट्रेट के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और 500 रुपए में गैस सिलेंडर पर आधारित स्केच भेंट किए।
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को बांसवाड़ा के नन्हे स्केच आर्टिस्ट अर्जुन शुक्ला को मुख्यमंत्री निवास पर बुलाकर उत्साहवर्धन किया। गहलोत ने कक्षा पांच में पढ़ रहे 11 वर्षीय अर्जुन की एक पेंटिंग पर आटोग्राफ देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही, स्केच बोर्ड और संबंधित आवश्यक सामग्री देकर हौसला बढ़ाया। गहलोत को अर्जुन ने उनके पोर्ट्रेट के साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और 500 रुपए में गैस सिलेंडर पर आधारित स्केच भेंट किए। साथ ही उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर एक पुस्तक की कुछ पंक्तियां पढ़कर भी सुनाई। अर्जुन ने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने स्केच करना सीखा है। मेरा सपना आईएएस बनना है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री अर्जुन बामनिया, अर्जुन के पिता हार्दिक शुक्ला, माता निधि शुक्ला और मनीष देव उपस्थित रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News


Comment List