रिवर फ्रंट पर तैयार हो रहा एक विश्व,एक सपना

विशाल ग्लोब पर लगाए जा रहे देशों के मुखोटे

रिवर फ्रंट पर तैयार हो रहा एक विश्व,एक सपना

यह विशाल ग्लोब 10 मीटर व्यास का है। इसे स्टेनलेस स्टील के पाइपों से बनाया गया है। जिसमें करीब 5 टन स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है। इसे कई भागों में बनाकर तैयार किया गया है। इस ग्लोब की विशेषता है कि इसमें देश की पहचान उन देशों के प्रसिद्ध चेहरों से होगी।

कोटा । चम्बल नदी के किनारे निर्माणाधीन रिवर फ्रंट हैरीटेज के साथ-साथ यहां बनने वाले हर आकर्षण के लिए भी विशेष होगा। यहां बनाए गए विशाल ग्लोब पर विश्व के देशों की पहचान उनके प्रसिद्ध चेहरों के मुखोटों से होगी।  चम्बल विर फ्रंट पर कोटा बैराज साइड के वर्ल्ड हैरीटेज घाट पर विश्व के कई देशों की 9 प्रसिद्ध  धरोहर बनाई गई हैं। जिससे उन देशों की पहचान दर्शायी गई है। उन 9 धरोहरों में से भारत की एक शान लाल किला भी शामिल है। उस लाल किले के सामने विशाल ग्लोब बनाया गया है।  इतना बड़ा ग्लोब तो देश विदेश में और भी जगहों  पर हो सकता है। लेकिन इसकी जो विशेषता है वह शायद ही कहीं देखने को मिले। ग्लोब तो सभी ने देखे होंगे। छोटे से बड़ा तक ग्लोब देखा होगा जिसमें विश्व के देशों के नाम व नक् शे बने होते हैं। लेकिन रिवर फ्रंट पर बनाया गया ग्लोब अपने आप में खास है। 

5 टन स्टेनलेस स्टील का है ग्लोब
ताज महल के सामने बना यह विशाल ग्लोब 10 मीटर व्यास का है। इसे स्टेनलेस स्टील के पाइपों से बनाया गया है। जिसमें करीब 5 टन स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है। इस कई भागों में बनाकर तैयार किया गया है। इस ग्लोब की विशेषता है कि इसमें देशी की पहचान उन देशों के प्रसिद्ध चेहरों से होगी। ग्लोब पर जो देश जिस जगह पर है वहां उस देश के प्रसिद्ध चेरहों के मुखोटे लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक यहां सिर्फ एक ही देश न्यूजीलैंड के चेहरे लगाए गए हैं। 

नौ धरोहर देखने को मिलेंगी
न्यास अधिकारियों के अनुसार इस ग्लोब को बनाने की थीम एक विश्व एक सपना रखी गई है। वर्ल्ड हैरीटज घाट पर जहां विश्व की 9 प्रसिद्ध धरोहर देखने को मिलेंगी। वहीं इस ग्लोब पर एक ही जगह पर पूरे विश्व को देखने का सपना भी लोगों का पूरा होगा। पूरा विश्व एक ही जगह थीम पर इस ग्लोब को बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार ग्लोब को बनाने में करीब 4 से 5 महीने का समय लगा है। यह तो बनकर तैयार हो गया है अब इस पर पूरे विश्व के देशों के मुखौटे लगाने का काम किया जा रहा है। 

पर्यटकों का आकर्षण, बच्चों को शिक्षा
सूत्रों के अनुसार इस तरह का ग्लोब शायद ही देश विदेश में कहीं होगा। संवत: यह अपने आप में पहला व अनोखा ग्लोब है। रिवर फ्रंट देखने  आने वाले पर्यटकों के लिए जहां यह आकर्षण का केन्द्र होगा। वहीं युवाओं व बच्चों को उन देशों की जानकारी व शिक्षा परक भी होगा। 

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सचिवालय लाइब्रेरी भवन का किया निरीक्षण, जन सम्पर्क पोर्टल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी Weather Update : दिल्ली जाने वाली 6 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, चार अब भी अटकी
राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खराब दृश्यता के चलते दिल्ली आने वाली...
कौन है नवीद अकरम? जिसने सिडनी में मचाया मौत का तांडव, सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन?
एसआईआर को लेकर अखिलेश ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, बोलें-चुनावी गणित होगा प्रभावित
मेले में दिखा कला, संस्कृति और सामुदायिक उत्सव का संगम, ग्रेट हार्ट आश्रम से आए 150 बच्चों ने आयोजन में लिया भाग
रघु सिन्हा आईटीएफ मास्टर्स टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न, रियाज और विभा ने जीते तिहरे खिताब
दिल्ली-NCR में 40 उड़ानें रद्द, 4 डायवर्ट, AQI 466 तक पहुंचा
उर्स की तैयारियां तेज : जगमगाया दरगाह परिसर पुनर्निमित सबीली गेट से आवाजाही शुरू, उर्स का झंडा 17 को चढ़ेगा