हादसा टला: जोधपुर में विमान की दो बार लैंडिंग फेल

पहली बार में 1200 फीट तक नीचे पहुंचा और दूसरी बार रन-वे टच करने के बाद भी नहीं रुका विमान

हादसा टला: जोधपुर में विमान की दो बार लैंडिंग फेल

पायलट ने जब लैंडिंग का पहला प्रयास किया तो फ्लाइट 1200 फीट तक पहुंचने के बाद वापस आसमान में उड़ गई।

जोधपुर। एयर इंडिया की दिल्ली से जोधपुर आई फ्लाइट में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। दो बार लैंडिंग के प्रयास फेल होने के बाद तीसरी बार में प्लेन रनवे पर उतरा। तब जाकर यात्रियों एयरपोर्ट अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

रविवार दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 475 दिल्ली से उड़ान भर कर जोधपुर पहुंच गई थी। पायलट ने जब लैंडिंग का पहला प्रयास किया तो फ्लाइट 1200 फीट तक पहुंचने के बाद वापस आसमान में उड़ गई। एयरपोर्ट का चक्कर लगाकर दोबारा लौटी। इस बार पायलट ने लगभग रनवे को टच कर लिया था। लेकिन फ्लाइट वापस आसमान की ओर उड़ने लगी। इस बार यात्री घबरा गए। प्लेन के अंदर का माहौल घबराहट वाला था। तीसरे प्रयास में प्लेन करीब 2:15 बजे रन-वे पर उतरा। दिल्ली जोधपुर फ्लाइट की लैंडिंग में हुई इस गड़बड़ी के बारे में ट्वीट का एक यात्री ने एयर इंडिया से सवाल पूछा। इस पर एयर इंडिया ने जवाब देते हुए उस यात्री से टिकट मांगा और जांच की बात कही।

Post Comment

Comment List

Latest News