लोगों की मदद करना सरकार की है जिम्मेदारी : गहलोत

61 हजार किमी सड़कों का निर्माण हुआ है

लोगों की मदद करना सरकार की है जिम्मेदारी : गहलोत

सीएमआर से वीसी के जरिए 3377.55 करोड़ की लागत के 53 सड़कों, आरओबी एवं पुलों के शिलान्यास तथा लोकार्पण समारोह को गहलोत संबोधित कर रहे थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आमजन के हित में लाई गई योजनाएं जनसेवा के कार्य हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। 30 हजार करोड़ लागत की 61 हजार किमी सड़कों का निर्माण हुआ है। साथ ही 70 हजार कि.मी. सड़कों के निर्माण के लिए 42 हजार करोड़ की स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है। इस प्रकार राज्य सरकार 70 हजार करोड़ से अधिक की लागत से लगभग 1.30 लाख किमी सड़कों के निर्माण का कार्य कर रही है।

सीएमआर से वीसी के जरिए 3377.55 करोड़ की लागत के 53 सड़कों, आरओबी एवं पुलों के शिलान्यास तथा लोकार्पण समारोह को गहलोत संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य का आर्थिक प्रबंधन शानदार है। वर्तमान केन्द्र सरकार को भी कानून बनाकर आमजन को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार देना चाहिए। इससे वे सम्मानजनक रूप से जीवन यापन कर सकेंगे। 

Tags: ashok

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प