देश को बनाना है वैश्विक शक्ति : राजनाथ

भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था थी

देश को बनाना है वैश्विक शक्ति : राजनाथ

मजबूत रक्षा उद्योग के आधार पर सेना को ताकतवर, युवा और तकनीक से लैस सशस्त्र बल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है।

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को उभरती हुई सुपर पॉवर बताते हुए कहा है कि यह पुनर्जागरण का दौर है और हम सभी को मिलकर देश को वैश्विक शक्ति बनाना है। सिंह ने कहा कि यह पुनर्जागरण का दौर है, यह एक ग्लोबल सुपरपावर के रूप में भारत की पुर्नस्थापना का समय है। उन्होंने कहा कि 17 वीं शताब्दी तक भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था थी। मजबूत रक्षा उद्योग के आधार पर सेना को ताकतवर, युवा और तकनीक से लैस सशस्त्र बल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। इसके साथ ही देश में अत्याधुनिक हथियारों  तथा उपकरणों के विनिर्माण और औपनिवेशिक मानसिकता से छुटकारा पाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

मजबूत सेना न केवल सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि किसी देश की संस्कृति और अर्थव्यवस्था की भी रक्षा करती है। लक्ष्य एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करना है, जो अपनी जरूरतों के साथ-साथ मित्र देशों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। यह पुनर्जागरण का युग है। यह भारत को एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में फिर से स्थापित करने का समय है।

Tags: Economy

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हिमाचल में प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए 3500 विशेष राहत पैकेज का ऐलान हिमाचल में प्राकृतिक आपदा प्रभावितों के लिए 3500 विशेष राहत पैकेज का ऐलान
आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 12 करोड़ 65 लाख 45 हजार रुपये की राशि जारी की है
ऐतिहासिक बड़ी झील के चारों ओर जुटा जनसैलाब, वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर ने दिखाया करतब
बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, कांस्टेबल हुआ घायल
Russia- Ukraine War: रूस ने बेलगोरोड क्षेत्र में यूक्रेन के नौ उरगन एमएलआरएस रॉकेटों को मार गिराया
सौ आकांक्षी ब्लॉक, सौ आकांक्षी गांवों के विकास का मॉडल बनाएं : मोदी
सिद्धार्थ रॉय कपूर ने फिल्म तुमसे ना हो पाएगा बनाने के अनुभव को शेयर किया
आज का 'राशिफल'