महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का निधन
गूफी पेंटल ने श्री चैतन्य महाप्रभु नाम की एक फिल्म भी निर्देशित की थी
गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल ने वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म रफूचक्कर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
मुंबई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।
गूफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे और मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल ने वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म रफूचक्कर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। गूफी पेंटल ने इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग ली थी। अपने भाई पेटल को देखते हुए उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। वर्ष 1969 में गुफी पेंटल मुंबई पहुंचे। उन्होंने मॉडलिंग की और कुछ फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर भी रहे। गूफी पेंटल ने श्री चैतन्य महाप्रभु नाम की एक फिल्म भी निर्देशित की थी।
गूफी पेंटल को पहचान महाभारत के शकुनि मामा के रोल से मिली थी। गुफी पेंटल ने कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। उनका आखिरी टीवी शो जय कन्हैया लाल की था। गूफी पेंटल जिन टीवी शोज में नजर आए, उनमें भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, मिसेज कौशिक की पांच बहुएं, कर्ण संगिनी और कर्म फल दाता शनि जैसे नाम शामिल हैं। वहीं फिल्मों में गूफी पेंटल ने सुहाग, दिल्लगी, देस परदेस, मैदान-ए-जंग, दावा, द रिवेंज: गीता मेरा नाम जैसे प्रोजेक्ट्स में यादगार किरदार निभाए थे।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List