2.png)
रोहित शर्मा वनडे में 50 अर्धशतक लगाने वाले आठवें भारतीय
सचिन के नाम 96 अर्धशतक
रोहित के अलावा भारत के सात और बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है।
कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर-4 मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने 49 गेंद पर 56 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। रोहित ने अपने वनडे करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया। वह ऐसा करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज हैं। भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शाहीन अफरीदी के पहले ओवर में ही छक्का लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
रोहित के अलावा भारत के सात और बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक अर्धशतक लगाए हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम है। सचिन के नाम 96 अर्धशतक हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान और वर्तमान कोच राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ के खाते में 83 अर्धशतक हैं।
एशिया कप में सचिन-कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एशिया कप में लगातार दूसरे मैच में भारत के लिए शतकीय साझेदारी की है। दोनों ने नेपाल के खिलाफ 147 रन जोड़े थे। पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 121 रन की साझेदारी की। रोहित और गिल की जोड़ी भारत के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ियों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है। इन दोनों से पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की जोड़ी के नाम दो शतकीय साझेदारियां दर्ज हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List