मालिक के घर से चोरी करने वाला ड्राइवर और साथी गिरफ्तार
परिवार के सभी सदस्य बाजार गए थे
परिवादी बलदेव नागपाल ने रिपोर्ट दी कि उनका ड्राइवर अर्जुन घर आया था। उसके साथ एक लड़का और भी था, जिसे वह जानते नहीं है।
जयपुर। आदर्श नगर थाना पुलिस ने ड्राइवर द्वारा अपने साथियों के साथ मालिक के घर में चोरी करने वाले आरोपी अर्जुन और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से चोरी का माल और 1.52 लाख रुपए बरामद किए हैं। परिवादी बलदेव नागपाल ने रिपोर्ट दी कि उनका ड्राइवर अर्जुन घर आया था। उसके साथ एक लड़का और भी था, जिसे वह जानते नहीं है।
दोनों ने मिलकर ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपए और एक अन्य स्थान से 40 हजार रुपए चोरी कर लिए। परिवार के सभी सदस्य बाजार गए थे। इस रिपोर्ट पर टीम ने जांच कर आरोपी नौकर अर्जुन व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List