
Women Reservation Bill: कांग्रेस बोली- पीएम मोदी का एक और जुमला है महिला आरक्षण बिल, बताई ये वजह
नई दिल्ली। एनडीए सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में पेश कर दिया है। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इस बिल को पेश किया। बिल पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे मोदी का एक और जुमला बताया। कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा -जनगणना के बाद ही परिसीमन या निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण होगा, तब जाकर महिला आरक्षण बिल लागू होगा। मतलब PM मोदी ने चुनाव से पहले एक और जुमला फेंका है और यह जुमला अब तक का सबसे बड़ा जुमला है।
दरअसल नारी शक्ति वंदन विधेयक परिसीमन के बाद लागू होगा और परिसीमन जनगणना के बाद होगा। 2021 में जनगणना होनी थी जिसे सरकार ने नहीं कराया। 2024 के चुनावों से पहले जनगणना होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। जनगणना नहीं होगी तो परिसीमन भी नहीं होगा और जब तक परिसीमन नहीं होगा तब तक महिलाओं को आरक्षण का लाभ भी नहीं मिलेगा।
कांग्रेस ने अपने हैंडल पर लिखा- महिला आरक्षण बिल की क्रोनोलॉजी समझिए यह बिल आज पेश जरुर हुआ लेकिन हमारे देश की महिलाओं को इसका फायदा जल्द मिलते नहीं दिखता। ऐसा क्यों? क्योंकि यह बिल जनगणना के बाद ही लागू होगा। आपको बता दें, 2021 में ही जनगणना होनी थी, जोकि आज तक नहीं हो पाई। आगे यह जनगणना कब होगी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। खबरों में कहीं 2027 तो 2028 की बात कही गई है। इस जनगणना के बाद ही परिसीमन या निर्वाचन क्षेत्रों का पुनर्निर्धारण होगा, तब जाकर महिला आरक्षण बिल लागू होगा। मतलब PM मोदी ने चुनाव से पहले एक और जुमला फेंका है और यह जुमला अब तक का सबसे बड़ा जुमला है। मोदी सरकार ने हमारे देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है, उनकी उम्मीदों को तोड़ा है।
महिला आरक्षण बिल की क्रोनोलॉजी समझिए
— Congress (@INCIndia) September 19, 2023
यह बिल आज पेश जरुर हुआ लेकिन हमारे देश की महिलाओं को इसका फायदा जल्द मिलते नहीं दिखता।
ऐसा क्यों?
क्योंकि यह बिल जनगणना के बाद ही लागू होगा। आपको बता दें, 2021 में ही जनगणना होनी थी, जोकि आज तक नहीं हो पाई।
आगे यह जनगणना कब होगी इसकी भी…
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List