Asian Games 2023: म्यांमार के साथ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा

छेत्री ने पेनल्टी पर किया गोल

Asian Games 2023: म्यांमार के साथ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा

रहीम अली ने 22वें मिनट में म्यांमार के हेन जेयर लिन को छकाते हुए गेंद पर कब्जा किया। वह गोलकीपर को छकाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे।

हांगझोऊ। एशियाई खेलों के पुरुष फुटबॉल स्पर्धा में भारतीय टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को ग्रुप ए में म्यांमार के खिलाफ मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। इसका फायदा टीम इंडिया को मिला। भारतीय टीम अगले राउंड में अब मजबूत सऊदी अरब के खिलाफ खेलेगी। सऊदी अरब की टीम फुटबॉल विश्व कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना को हराया था। भारत 13 साल बाद एशियाई खेलों के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। पिछली बार ग्वांग्झू (2010) में आयोजित टूनार्मेंट के दौरान राउंड-16 में पहुंचने में सफल हुआ था।

76 वें मिनट में हुआ गोल 
भारत ने मैच में पहला गोल किया। कप्तान सुनील छेत्री ने 23वें मिनट में गोल दागा। म्यांमार ने दूसरे हाफ में वापसी की और 76वें मिनट में गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच में एक भी गोल नहीं हुआ।

छेत्री ने पेनल्टी पर किया गोल
रहीम अली ने 22वें मिनट में म्यांमार के हेन जेयर लिन को छकाते हुए गेंद पर कब्जा किया। वह गोलकीपर को छकाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच बॉक्स में हेन जेयर लिन ने उन्हें गिरा दिया। भारत को पेनल्टी मिल गई। सुनील छेत्री आगे बढ़कर पेनल्टी लेने आए। उन्होंने 23वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डालकर भारत को मैच में आगे कर दिया।

बांग्लादेश को हराया था 
भारत को अपने पहले मुकाबले में मेजबान चीन के खिलाफ 1-5 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 1-0 से जीत हासिल की थी। भारत को किसी भी हाल में हार से बचना था। टीम ने म्यंमार को जीतने नहीं दिया और अगले दौर में जगह बनाई।

अंक तालिका की स्थिति
भारत और म्यांमार के तीन-तीन मैच में चार-चार अंक हो गए हैं। गोल अंतर में भी दोनों बराबरी पर है, लेकिन भारत ने टूनार्मेंट में म्यांमार से एक गोल ज्यादा किए हैं। इस आधार पर वह दूसरे और म्यांमार तीसरे पायदान पर है। चीन दो मैच में छह अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, बांग्लादेश के शून्य अंक हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह