Jaipur: कार और स्कूल बस में टक्कर के बाद युवकों ने किया बस पर हमला

Jaipur: कार और स्कूल बस में टक्कर के बाद युवकों ने किया बस पर हमला
पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे जेसीआरसी कॉलेज का ड्राइवर देवी सिंह बस में सेकंड ईयर के छात्रों को बैठाकर गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास जा रहा था इसी दौरान लाल बत्ती पर बस रुकी तो पीछे से एक कार चालक ने बस में टक्कर मार दी।

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम को जेसीआरसी इंजीनियरिंग कॉलेज की बस और कार में हुई टक्कर के बाद बड़ा बवाल हो गया। हादसे के बाद कार सवार युवकों ने बस पर हमला कर दिया जिससे बस में सवार करीब ढाई दर्जन छात्र सहम गए और बचने के लिए गाड़ी की सीट के नीचे घुस गए। चालक ने होशियारी दिखाई और बस को लेकर श्याम नगर थाने पहुंच गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम 7:30 बजे जेसीआरसी कॉलेज का ड्राइवर देवी सिंह बस में सेकंड ईयर के छात्रों को बैठाकर गंगा जमुना पेट्रोल पंप के पास जा रहा था इसी दौरान लाल बत्ती पर बस रुकी तो पीछे से एक कार चालक ने बस में टक्कर मार दी। तभी कार में से उतरे युवक ने बस वाले के साथ गली गलौच शुरू कर दी और इसी दौरान करीब 8-10 युवकों ने बस पर सरिया डंडों से हमला कर दिया। बस में मौजूद छात्र घबरा गए और उन्होंने बचने के लिए खुद को सीटों के पीछे छुपाना शुरू कर दिया। छात्रों ने वीडियो भी बना लिए जिसमें कार चालक रवि मीणा बस चालक को गाली दे रहा है। वहीं अन्य तोड़फोड़ कर रहे हैं। बस चालक तुरंत बस को लेकर श्याम नगर थाने पहुंचा। इसी दौरान पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई और बच्चों को उनके घर पहुंचाया। इस संबंध में रवि मीणा और देवी सिंह ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर गहलोत का केंद्र-राज्य सरकार पर हमला, कहा- विकास ठप, भ्रष्टाचार चरम पर
जयपुर में आयोजित 33वें मथुरादास माथुर क्रिकेट अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र व राज्य...
राहुल गांधी ने पटना गोलीकांड के घायल छात्रों से की मुलाकात, पूछा- टूटे सपने और हड्डियां क्या सरकार लौटा सकती है?
अलवर: आभूषण की दुकान में चोरी का प्रयास विफल, खाली हाथ लौटे बदमाश
तेजस्वी यादव का महंगाई पर केंद्र सरकार पर हमला, बोले- खाद्य पदार्थों से गैस तक बढ़ी कीमतों ने बिगाड़ा आम लोगों का बजट
उदयपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 साल से फरार पांच हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, तकनीकी मदद से मिली सफलता
जातीय जनगणना को लेकर कमलेश्वर पटेल का केंद्र पर हमला, बोले- सरकार घोषणा के बावजूद मूल स्वरूप में लागू नहीं कर रही
ईरान के मिसाइल हमलों के जवाब में अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, तीन ईरानी तेल टैंकरों को किया निष्क्रिय