गहलोत का केंद्र पर ज्यादा टैक्स वसूलने का आरोप निराधार: हरदीप सिंह पुरी

गहलोत का केंद्र पर ज्यादा टैक्स वसूलने का आरोप निराधार: हरदीप सिंह पुरी

हरदीप ने कहा कि राजस्थान में महंगे पेट्रोल डीजल के लिए गहलोत खुद जिम्मेदार है।

जयपुर। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राजस्थान में पेट्रोल डीजल के सबसे ज्यादा दामों को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल पर दो बार एक्साईज ड्यूटी कम की है, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य में किसी ने वेट कम नहीं किया जबकि केंद्र ने एक्साईज ड्यूटी काम करके करोड़ों का घाटा वहन किया है। गहलोत जो केंद्र पर ज्यादा टैक्स वसूलने का आरोप लगाते हैं, वो निराधार हैं। राजस्थान में महंगे पेट्रोल डीजल के लिए गहलोत खुद जिम्मेदार है।

जयपुर में भाजपा मीडिया सेंटर में मीडिया से बातचीत के दौरान पुरी ने कहा कि पिछले 2 साल में राजस्थान की सरकार ने 35,975 करोड़ टैक्स कलेक्ट किया है, यह देश के 18 राज्यों की ओर से दो साल में कुल वसूले टैक्स से ज्यादा है। इन 18 राज्यों ने टैक्स कलेक्शन 32594 करोड़ किया, जबकि राजस्थान ने अकेले 35 975 करोड़ टैक्स वसूला है। राजस्थान में सरकार पेट्रोल पर 31.04 रूपए तथा डीजल पर 19.3 रुपए वैट वसूल रही है। आज जयपुर में पेट्रोल 108 रुपए 48 पैसे लीटर है जो बीजेपी शासित राज्यों से ज्यादा है। देश के एवरेज से 11 रुपए ज्यादा है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के अनुसार तय होते हैं, उसे प्रोसेसिंग करने में पैसा लगता है उसके पेटे  केंद्र सरकार एक्साईज ड्यूटी वसूलते है।

भारत में पेट्रोल 11. 8 रुपए कम हुआ है पिछले 2 साल में । केंद्र में प्रधानमंत्री एक्साइज ड्यूटी काम करने के कारण पेट्रोल डीजल के दाम कम हुआ इससे 13 रु पेट्रोल और 16 रु डीजल कम हुआ लेकिन कांग्रेस राज्य में रेट कम नहीं किया जबकि भाजपा शासित राज्यों में राज्य सरकार में वेट कम किया उसे वजह से उन राज्यों में सस्ता हुआ। मुख्यमंत्री केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि केंद्र ने दाम बढ़ा रखे हैं यह गलत है

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : दिया कुमारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस राज में नहीं होती थी सुनवाई, समस्याएं और उनका समाधान एक निरंतर प्रक्रिया

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास रिसर्च की कोई टीम नहीं है पता नहीं बंटी बबली कहां से ले आए कि पेट्रोल डीजल पर जीएसटी वसूला जा रहा है जो सरासर गलत है। 

Read More महिला के जैकेट से गिरी नोटों की गड्डी लेकर फरार : 50 हजार लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार हुए बरामद

राजस्थान में 500 में सस्ते सिलेंडर को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब केंद्र ने उज्ज्वला में 200 रु सब्सिडी कम कर दी उसके बाद स्वत ही इसकी दर कम हो गई ऐसे में राज्य सरकार केवल प्रति सिलेंडर पर 100 रु सब्सिडी दे रही है। मोदी सरकार में 10 साल में गैस कनेक्शन 14 करोड़ से बढ़कर 32 करोड़ हो गए हैं। यह केवल मोदी सरकार में हुआ है।

Read More यूक्रेनी महिला की दोस्त के घर मौत : 4 दिसम्बर को दोस्त के साथ मुुंबई से आई थी, दूतावास को किया सूचित

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प