एनईपी के तहत आरयू का बड़ा फैसला

द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अलग-अलग होगी

एनईपी के तहत आरयू का बड़ा फैसला
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह बड़ा फैसला न्यू एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी-2020) के तहत किया है। इसके अनुसार प्राइवेट छात्रों की प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं साल में एक ही बार होगी।

जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी) के प्राइवेट छात्रों की सेमेस्टर प्रणाली से परीक्षा होगी। इस संबंध में आरयू प्रशासन ने निर्णय ले लिया है और अधिसूचना भी जारी कर दी है। इससे पहले आरयू प्रशासन ने इस शैक्षणिक सत्र से स्नातक (बीए, बीएससी और बीकॉम) नियमित विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर सिस्टम लागू किया है। इसके बाद अब प्राइवेट (स्वयंपाठी) छात्रों पर भी यह सिस्टम लागू कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह बड़ा फैसला न्यू एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी-2020) के तहत किया है। इसके अनुसार प्राइवेट छात्रों की प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं साल में एक ही बार होगी, जबकि नियमित छात्रों की प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अलग-अलग होगी। 

नहीं होगा मिड टर्म 
स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन मिड टर्म नहीं करवाएगा और पेपर अंकों का विभाजन भी अलग तरह से किया जाएगा। इसमें 80 की जगह 100 तथा 120 की जगह 150 का पेपर होगा। साथ ही प्रायोगिक परीक्षा 40 अंक की जगह 50 अंक की होगी। 

यह चयन करना होगा 
विश्वविद्यालय की ओर से वैल्यू एडिड कोर्स और कौशल विकास पाठ्यक्रम का समय-समय पर निर्धारित किए पाठ्यक्रमों में से ही विद्यार्थियों को चयन करना होगा।  



Read More जयपुर नगर निगम : उपमहापौर की कुर्सी पर सियासी पेंच, भाजपा में आउटर जयपुर से चेहरे की तलाश

Tags: exam

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह निवेश का केंद्र बनकर देश का विकास इंजन बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करते...
जयपुर के 50 से अधिक स्कूलों में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
27 सितंबर को राजस्थान के स्मारकों-संग्रहालयों में फ्री एंट्री, देशी-विदेशी पर्यटकों का होगा स्वागत
युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
सर्गेई लावरोव ने गुटेरेस को सौंपी बुचा पर रिपोर्ट, रूस ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की
मतदाताओं को वीआईपी और गैर-वीआईपी श्रेणी में बांट रहा चुनाव आयोग : कांग्रेस
एसीबी की ट्रैप कार्रवाई : रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी की बिगड़ी तबीयत, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी