केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल

आरोपों को केंद्र ने बताया गलत

केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
ई-20 पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा पर छिड़े विवाद में केंद्र ने कर्नाटक सरकार के दावों को खारिज कर दिया है। कर्नाटक ने कुछ पेट्रोल पंपों पर 26 से 31% इथेनॉल होने का दावा किया था। वहीं, केंद्र के मुताबिक 27 राज्यों के 893 नमूनों की जांच में ईंधन मानकों पर खरा उतरा। कर्नाटक के सभी 56 नमूनों में भी इथेनॉल 19-20% मिला।

नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार द्वारा ई-20 पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा 20% से अधिक पाए जाने के दावों के बाद अब केंद्र ने राज्य सरकार के दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल विपणन कंपनियों द्वारा आपूर्ति किया जाना वाला ई-20 र्इंधन मानकों पर पूरी तरह खरा है।  केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को कर्नाटक सरकार के उस दावे पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा गया था कि राज्य के कुछ खुदरा केंद्रों पर बेचे जाने वाले पेट्रोल में 26% से 31% तक इथेनॉल है। विभाग ने अक्टूबर 2026 में लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला जांच के आधार पर यह दावा किया था। 

893 सैंपल जांच में सही मिले

मंत्रालय ने बताया कि 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए 893 नमूने मानकों के अनुरूप पाए गए। कर्नाटक में परीक्षण किए गए सभी 56 नमूने भी आईएस 17021 की विशेषताओं के अनुरूप हैं, जिनमें इथेनॉल की मात्रा 19% से 20% के बीच है। उसने कहा है कि कर्नाटक में अक्टूबर में किए गए परीक्षण में प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है।

परीक्षण की तकनीक पर भी सवाल

Read More प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने परीक्षण की तकनीक और रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए हैं। इसमें कहा गया है कि गैस क्रोमैटोग्राफी परीक्षण में ई20 के लिए तय प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। कर्नाटक की रिपोर्ट में बताए गए ईंधन के घनत्व के आधार पर रिपोर्ट की वैधता को चुनौती दी गई है।

Read More पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका: 3 आप विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, राजनीतिक गलियारें में हलचल

Tags: claims

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट...
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल
हाईकोर्ट ने निचली कोर्ट की कार्यशैली पर उठाए सवाल, पीठासीन अधिकारी और रीडर्स को ट्रेनिंग की बताई जरूरत