पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका: 3 आप विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, राजनीतिक गलियारें में हलचल

कुंवर विजय प्रताप ने कानून-व्यवस्था और गैंगस्टरवाद पर उठाए सवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप को बड़ा झटका: 3 आप विधायकों ने थामा भाजपा का दामन, राजनीतिक गलियारें में हलचल
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को करारा झटका देते हुए विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण करते हुए नेताओं ने आप सरकार पर नशा, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य बदहाली और भारी कर्ज का आरोप लगाया।

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को राजनीतिक झटका देते हुए उसके तीन विधायक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इनमें अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल हैं। इन तीनों ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

इन तीनों नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के केंद्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में पंजाब को नशे, अपराध और कर्ज की समस्याओं से बाहर निकालने तथा राज्य की प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई। ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की आप सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है, जिससे राज्य के लोग निराश है। उन्होंने कहा कि पार्टी के तीन विधायकों का भाजपा से शामिल होना पंजाब की आप सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष का संकेत बताया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने नशे, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थित और राज्य स्तर पर पर बढ़ते कर्ज को लेकर भगवंत मान सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आप नेतृत्व नशे के खिलाफ संघर्ष करने वालों और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनशील नहीं है।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे कुंवर विजय प्रताप सिंह की आप के नेतृत्व के साथ लम्बे समय से खटपट चल रही थी। उन्होंने कहा कि आप के साथ उनकी पांच साल की 'इंटर्नशिप' अब समाप्त हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन के मॉडल और भाजपा नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब को शांति, उद्योग और समृद्धि के रास्ते पर लाने के लिए उनके मोदी के मॉडल की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और गैंगस्टरवाद तथा जबरन वसूली संगठित कारोबार का रूप ले चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि आप सरकार के भीतर गैंगस्टरों को संरक्षण मिल रहा है।

हरमीत सिंह पठानमाजरा ने आरोप लगाया कि आप नेतृत्व ने पंजाब और प्रदेश के समुदायों से जुड़े मुद्दे उठाने वाले नेताओं को कमजोर करने का प्रयास किया। उन्होंने आप सरकार की राजकोषीय नीति की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य पर ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के बोझ तले दबा है। उन्होंने नशे और गिरोबाज अपराधियों से मुक्त 'उभरता पंजाब' बनाने के लिए लोगों से भाजपा का समर्थन करने की अपील की।

Read More जानलेवा हमले में घायल कैफे संचालक की मौत, 2 बदमाश अब भी फरार

पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने भाजपा में शामिल होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और कार्यशैली को प्रमुख वजह बताया। उन्होंने कहा कि आप के शासन में पंजाब के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं कमजोर हो रही हैं, डिस्पेंसरियां बंद हो रही हैं और बड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य कार्ड स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफंड में देरी के कारण मंडी गोबिंदगढ़ और बटाला जैसे औद्योगिक केंद्रों को नुकसान हो रहा है। केंद्रीय मंत्रालयों के साथ राज्य सरकार समन्वय नहीं कर पा रही है जिससे राज्य को महत्वपूर्ण केंद्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

Read More अगले 20 साल में बदलना है भारत का भविष्य, IIT छात्रों से बोले मोदी

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान