प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी

संभालेंगे कानून-व्यवस्था की कमान

प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में नवागत डीसीपी की तैनाती के बाद तीन पुलिस उपायुक्तों के कार्यभार में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया गया है। मनीष कुमार शांडिल्य को यमुनानगर जोन व पुलिस लाइन्स, कुँवर ज्ञानंजय सिंह को यातायात एवं यूपी-112 तथा विवेक चन्द्र यादव को माघ मेला एवं प्रोटोकॉल का दायित्व सौंपा गया है।

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में नवागत पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) की तैनाती के बाद पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। नए आदेश के तहत तीन पुलिस उपायुक्तों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। मनीष कुमार शांडिल्य को पुलिस उपायुक्त यमुना नगर जोन एवं पुलिस लाइन्स की जिम्मेदारी पर नियुक्त किया गया है। वे यमुनानगर जोन की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस लाइन्स से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नवागत पुलिस उपायुक्त कुँवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस उपायुक्त यातायात एवं यूपी 112 का दायित्व सौंपा गया है। अब शहर की यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और यूपी-112 की आपात कालीन पुलिस सेवा की निगरानी उनके अधीन होगी। वहीं यमुनानगर जोन के डीसीपी रहे विवेक चन्द्र यादव को पुलिस उपायुक्त माघ मेला एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है। आगामी माघ मेला की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़े कार्य अब उनके निर्देशन में संपन्न होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बारां में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी, 418 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान; 2 नवम्बर को होंगे रवाना मतदान दल बारां में तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी, 418 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान; 2 नवम्बर को होंगे रवाना मतदान दल
राजस्थान के बारां जिले में पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान दल सोमवार को प्रशिक्षण के बाद...
पीलीभीत में मतदाता सूची में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त, दो अधिकारी निलंबित
मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश स्थापित कर रहा विकास के नए आयाम : भजनलाल शर्मा
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी
दिवाली से पहले परकोटे में रातभर चला सफाई अभियान, मेयर-कमिश्नर ने भी थामी झाड़ू
दीपावली से पहले नकली घी के कारोबार पर CID क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार
रणथम्भौर के लाहपुर क्षेत्र में बाघिन T-93 शावक के साथ नजर आई, RTR-I में बाघों की संख्या बढ़कर 63 हुई