एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट सहित एक ही दिन में दो छात्रों की मौत

एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, दूसरे ने लगाई फांसी

एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट सहित एक ही दिन में दो छात्रों की मौत
एक कोचिंग छात्र नीट की तो दूसरा कोटा में कर रहा था जेईई की तैयारी।

कोटा।कोचिंग नगरी में कोचिंग स्टूडेंट की मौत के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। एक साथ दो कोचिंग स्टूडेंट की मौत से शहर फिर हतप्रभ रह गया है। पुलिस रिकार्ड के अनुसार एक स्टूडेंट एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था जब कि दूसरा कोचिंग छात्र एक अन्य कोचिंग से जेईई की तैयारी कर रहा था। एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहे बिहार निवासी 19 वर्षीय छात्र गौतम कुमार पुत्र रासपति राय यादव की एमबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान 25 अक्टूबर को मौत हो गई। कोचिंग छात्र कुन्हाड़ी स्थित श्रीजी हॉस्टल के बाथरूम में अचेत मिला था।
 पुलिस उप अधीक्षक देवेश भारद्वाज ने बताया कि मृतक के बड़े भाई गंगेश कुमार (22) पुत्र रासपति राय यादव निवासी दरभंगा, बिहार ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार गौतम हॉस्टल के बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिला। हॉस्टल वार्डन अमित शर्मा और विनीत ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया था। वार्डन ने कमरे में उल्टी होने की बात भी बताई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर गौतम का बड़ा भाई गंगेश कुमार हिमाचल प्रदेश से कोटा पहुंचा।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गंगेश कुमार ने रिपोर्ट में भाई की मौत के कारणों का पता लगाने की मांग की है।

सिर में चोट के निशान, विसरा एफएसएल भेजा
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में उसके सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद विसरा के नमूने एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं।

पीजी में फंदे से लटका मिला
इधर जवाहर नगर थाना क्षेत्र में भी जेईई की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र महावीर नगर थाना इलाके में रह रहा था। पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। एएसआई महेंद्र सिंह के अनुसार, छात्र रविवार को कोचिंग में टेस्ट देने के बाद पीजी लौटा था। कमरा अंदर से बंद था। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो साथी छात्रों ने पीजी संचालक को सूचना दी। पीजी संचालक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो छात्र फंदे से लटका मिला। छात्र के परिजन कोटा पहुंच गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। पुलिस दोनों मामलों में मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

दस माह में 12 स्टूडेंट की मौत
कोटा में जनवरी से लेकर 26 अक्टूबर तक दस माह में ही 12 स्टूडेंट की मौत हो गई है। इनमें से सात स्टूडेंट अकेले एलन कोचिंग संस्थान के कोचिंग छात्र हैं। प्रतिमाह एक से ज्यादा स्टूडेंट की मौत हो रही है।

Read More डेढ़ माह से बंद पुलिस वेरिफिकेशन की वेबसाइट : विद्यार्थी, नौकरीपेशा और आमजन लगा रहे थानों व ई-मित्र के चक्कर

नहीं दिया जवाब
इस मामले को लेकर एलन कोचिंग संस्थान के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविन्द माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन व वाट्सअप मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं दिया।

Read More असर खबर का : सिमलिया सीएचसी में रात को डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई, खबर के बाद चिकित्सा विभाग ने बदली व्यवस्था

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान