भगवंत मान ने किसानों को दिया मांगे पूरी करने का आश्वासन, रेल यातायात बहाल
किसान मोर्चा के सदस्य अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं
किसानों के साथ बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी किसान संगठनों से बातचीत हुई।
जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किसानों की मांगे पूरी करने के आश्वासन पर किसानों ने जालंधर में रेल यातायात को बहाल कर दिया है। पंजाब में जालंधर-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग के जालंधर-फगवाड़ा खंड पर धानोवाली गांव के पास मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।
किसानों के साथ बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी किसान संगठनों से बातचीत हुई। बैठक के दौरान विशेषकर रेल रोको, सड़क रोको जैसी प्रवृत्तियों को खत्म करने पर भी चर्चा हुई, ताकि ऐसी प्रवृत्तियों से भविष्य में लोगों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को कोई समस्या है, तो वह धरना नहीं दे, बल्कि उनसे बातचीत कर सकते हैं।

Comment List