समृद्धि के लिए देश की सीमाओं के साथ आंतरिक सुरक्षा है आवश्यक : मुर्मु

दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया

समृद्धि के लिए देश की सीमाओं के साथ आंतरिक सुरक्षा है आवश्यक : मुर्मु

राष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए देश की सीमाओं और उसकी आंतरिक सुरक्षा बहुत आवश्यक है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए देश की सीमाओं और उसकी आंतरिक सुरक्षा बहुत आवश्यक है। मुर्मु ने पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 145वें कोर्स की दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने सेना की 5वीं बटालियन के भवन की आधारशिला भी रखी। राष्ट्रपति ने इस मौके पर कहा कि शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए देश की सीमाओं और उसकी आंतरिक सुरक्षा बहुत आवश्यक है।

हम वसुधैव कुटुंबकम की परंपरा का पालन करते है, लेकिन हमारी सेनाएं उन बाहरी या आंतरिक ताकतों का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम और तैयार है, जो देश की एकता और अखंडता की भावना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि यह अकादमी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थानों में भी विशिष्ट स्थान रखती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए से प्राप्त प्रशिक्षण और जीवन मूल्य कैडेटों को अपने जीवन में आगे बढऩे में हमेशा सहायता प्रदान करते हैं। 

 

Tags: draupadi

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में