बिहार में लॉकडाउन समाप्त, नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी, 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी-निजी कार्यालय

बिहार में लॉकडाउन समाप्त, नाइट कर्फ्यू रहेगा जारी, 50% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे सरकारी-निजी कार्यालय

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में आई कमी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन को समाप्त कर दिया है। सरकार ने शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन को समाप्त करते हुए शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के तुरंत बाद खुद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर लॉकडाउन समाप्त किए जाने की जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अत: लॉकडाउन खत्म करते हुए शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4 बजे तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5 बजे तक बढ़ेंगी। कुमार ने आगे ट्वीट कर कहा कि ऑनलाइन शिक्षण कार्य किए जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News