फर्जी डिग्री-मार्कशीट गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई : मिश्रा

शिक्षण संस्थानों पर नजर रखेगी

फर्जी डिग्री-मार्कशीट गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई : मिश्रा

एडिशनल डीजीपी क्राइम दिनेश एमएन इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। यह टीम प्रदेश व अन्य राज्यों में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों पर नजर रखेगी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल के निर्देशानुसार शिक्षा की आड़ में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह से जुड़े सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने इन गिरोह से जुड़े व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। एडिशनल डीजीपी क्राइम दिनेश एमएन इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। यह टीम प्रदेश व अन्य राज्यों में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों पर नजर रखेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल अनुसंधान कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विगत दिनों जोधपुर पश्चिम जिला पुलिस ने विभिन्न यूनिवर्सिटी के कई कोर्स की फर्जी अंक तालिका देकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड नरेश प्रजापत पुत्र अशोक कुमार निवासी थाना कोतवाली नागौर हाल थाना मान का थान जिला जोधपुर पूर्व को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना कुड़ी भगतासनी स्थित एक स्कूल के संचालक अशोक कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राज्य एवं राज्य से बाहर की विभिन्न यूनिवर्सिटी में प्रवेश और कोर्स करवाने के नाम पर आरोपी नरेश ने पीड़ित से वर्ष 2021 से 30 व्यक्तियों के आवेदन लेकर 26 लाख रुपए ले लिए और सभी को फर्जी डिग्री और मार्कशीट थमा दी।

आरोपी इन नामों से जारी करता है फर्जी डिग्रियां
डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने मामले में तुरंत अनुसंधान कर आरोपी नरेश प्रजापत को 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि नरेश की अन्य राज्यों की फर्जी डिग्रियों के एजेंट्स से संपर्क है। पैसे लेकर आरोपी उत्तराखंड शिक्षा परिषद रुड़की, मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार चितौड़गढ़, श्री कृष्णा विश्वविद्यालय छतरपुर मध्य प्रदेश और आईईसी यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के नाम से जारी फर्जी डिग्रियां देता है। अन्य राज्यों में इसके गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए डीसीपी पश्चिम गौरव यादव के निर्देशन में दो टीम रवाना की गई है। अभियुक्त नरेश को रिमांड पर लेकर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। फर्जी अंक तालिका एवं डिग्रियां तैयार करने वाले हर आरोपी को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: action

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण