मनीष सिसोदिया ने पुलिस पर लगाया केजरीवाल की हत्या की साजिश में भाजपा का साथ देने का आरोप
सुरक्षा बैरियर क्षतिग्रस्त हो गये
उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया, जिससे सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बैरियर क्षतिग्रस्त हो गये।
नई दिल्ली। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया, जिससे सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बैरियर क्षतिग्रस्त हो गये। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिये हैं।
सिसोदियया ने ट्विटर पर दावा कि केजरीवाल के आवास पर तोड़फोड़ करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि बीजेपी के गुंडे मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर तोडफ़ोड़ करते रहे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश में भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया। बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाजे तक लेकर आई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ता केजरीवाल के आवास पर द कश्मीर फाइल्स पर दिये गए उनके बयान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर यह प्रदर्शन करने की जानकारी दी थी।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List