इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत, इमारतें जलमग्न 

घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है

इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत, इमारतें जलमग्न 
भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने कैंडुआंग, सुंगई पुआ और आईवी कोटो जिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

सुमात्रा। इंडोनेशिया के पश्चिम प्रांत सुमात्रा में अगम रीजेंसी में अचानक आई बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि 11 शव कैंडुआंग जिले में और चार अन्य सुंगई पुआ जिले में पाए गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने कैंडुआंग, सुंगई पुआ और आईवी कोटो जिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

कैंडुआंग जिले में 90 इमारतें जलमग्न हो गईं, जिनमें आवास गृह, सार्वजनिक सुविधाएं और दुकानें शामिल हैं। इस बीच आईवी कोटो जिले में 60 लोग विस्थापित हुए हैं, जबकि 20 दुकानें और एक स्कूल भवन जलमग्न हो गया है। लगातार अद्यतन डेटा के साथ आपातकालीन स्थिति के बारे में जानकारी दी जा रही है। 

Tags: floods

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सड़क हादसे रोकने की कवायद, हैवी लाइसेंस के लिए अब ट्रैक पर होगी अग्निपरीक्षा सड़क हादसे रोकने की कवायद, हैवी लाइसेंस के लिए अब ट्रैक पर होगी अग्निपरीक्षा
राजस्थान में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया सख्त। 10 परिवहन कार्यालयों...
सत्य निकेतन हादसा: रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, पूरी दिल्ली में होगी सुरक्षा जांच
सत्य निकेतन हादसे पर हाईकोर्ट सख्त, एमसीडी और दिल्ली सरकार को नोटिस; पीजी-हॉस्टल का एक सप्ताह में ऑडिट करने का आदेश
महाराष्ट्र: विधायक मुरजी पटेल का दावा, उद्धव सेना के 14 विधायक शिंदे खेमे के संपर्क में
20 सितंबर के आयोजन की तैयारियों को लेकर परशुराम सेना महिला सेवा समिति की बैठक स्नेह मिलन, शपथ ग्रहण एवं विजेता बेस्ट कानाजी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा
अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर दिया जोर, जेलेंस्की ने प्रस्ताव का स्वागत किया
पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था खराब हालत में, उबरने में कम से कम एक साल लगेगा: शुभेंदु अधिकारी