अमेरिकी चुनाव के नतीजों से झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछलकर 79 हजार के पार

ऑटो, बैंकिंग, रियल्टी और आईटी सेक्टरों में भारी उछाल

अमेरिकी चुनाव के नतीजों से झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछलकर 79 हजार के पार
अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजों और कच्चे तेल में भारी गिरावट से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक उछलकर 79,310.01 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 576 अंक चढ़कर 24,536.60 के स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 2,008.61 अंक (2.60 प्रतिशत) उछल गया और 79 हजार अंक के पार 79,310.01 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 576 अंक यानी 2.40 फीसदी की बढ़त में 24,536.60 अंक पर पहुंच गया। अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को मिली जीत से निवेशकों में पश्चिम एशिया में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद बंधी है। इससे कच्चा तेल बुधवार को करीब 10 फीसदी टूट गया और आज लगभग सभी प्रमुख शेयर बाजारों में लिवाली देखी गई।

घरेलू स्तर पर वृहत बाजार में भी सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.87 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 फीसदी चढ़ा। सेक्टर आधारित सूचकांकों में निफ्टी ऑटो 4.14 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। वित्तीय सेवा समूह का सूचकांक 3.99 प्रतिशत, रियल्टी का 3.52, सीमेंट का 3.36, बैंकिंग का 3.33, आईटी का 2.42, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद का 2.32 और फार्मा का एक प्रतिशत मजबूत हुआ। रसायन को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में तेजी रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर पौने आठ प्रतिशत उछल गया। इंडिगो में पौने छह फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक तथा मारुति सुजुकी दोनों में सवा पांच फीसदी, और महिंद्रा एंड महिंद्रा में पांच फीसदी की तेजी रही। बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स के शेयर लगभग साढ़े चार फीसदी मजबूत हुए।

एक्सिस बैंक, इटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर तीन से चार प्रतिशत ऊपर बंद हुए। भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, एलएंडटी, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर दो से तीन प्रतिशत तक की बढ़त में रहे।  एनटीपीसी का शेयर डेढ़ प्रतिशत से अधिक टूट गया। बीईएल, अडानी पोर्ट्स, आईटीसी और पावरग्रिड में भी गिरावट रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर में संभालेंगे प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी, बजाज फाइनेंस और आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाएं
गोलूवाला गांव के सुरेंद्र सिहाग इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन में प्रेसिडेंट - चीफ स्ट्रेटजी एंड कस्टमर एक्सीलेंस के पद पर...
अग्निवीर योजना पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, सुरजेवाला बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही सरकार
आमेर फोर्ट के दिलाराम बाग में दिखा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप 
पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट
अमेरिकी चुनाव के नतीजों से झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2000 अंक उछलकर 79 हजार के पार
ई-वेस्ट का जिम्मेदार निस्तारण करें, पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाएं; आरआईसी में राज्य स्तरीय ई-वेस्ट संग्रहण अभियान
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 23 साल लंबे करियर को कहा अलविदा, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास