राष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा बने किराना किंग के मनीष जैन, उद्योग जगत की हस्तियों से मिले

मनीष जैन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था

राष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा बने किराना किंग के मनीष जैन, उद्योग जगत की हस्तियों से मिले
किराना किंग लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी मनीष जैन के लिए नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित वाणिज्य भवन में आयोजित उच्चस्तरीय ‘भारत कॉमर्स चिंतन शिविर- सीपीजी राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’ में सहभागिता गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।

जयपुर। किराना किंग लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी मनीष जैन के लिए नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित वाणिज्य भवन में आयोजित उच्चस्तरीय ‘भारत कॉमर्स चिंतन शिविर- सीपीजी राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस’ में सहभागिता गौरवपूर्ण उपलब्धि रही। इस अवसर पर उनकी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी के साथ विशेष मुलाकात हुई।

इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में मनीष जैन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इसमें देश की प्रमुख एफएमसीजी एवं सीपीजी कंपनियों के प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उद्योग जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पेटीएम के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण रही।

सम्मेलन में नीति-निर्माण, व्यापारिक संभावनाओं, उद्योग जगत की चुनौतियों और देश के वाणिज्यिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का अवसर मिला। राष्ट्रीय स्तर के नीति-निर्माताओं और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के बीच मनीष जैन की सहभागिता को उनके पेशेवर सफर की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह किराना किंग लिमिटेड की राष्ट्रीय व्यापारिक एवं औद्योगिक जगत में बढ़ती पहचान और सहभागिता को भी रेखांकित करता है।

 

Read More फर्जी जीएसटी बिलिंग सिंडिकेट का खुलासा, 4.58 करोड़ रुपए नकद बरामद

Post Comment

Comment List

Latest News

जन आधार से 96 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी, 1.63 लाख करोड़ से अधिक का डीबीटी हस्तांतरण  जन आधार से 96 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी, 1.63 लाख करोड़ से अधिक का डीबीटी हस्तांतरण 
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी और...
Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 
बॉस हो तो ऐसा : दिवाली बोनस में मिला आईफोन 16, वीडियो देख लोगों ने पूछा- नौकरी मिलेगी क्या?
अंगदाता सम्मान समारोह : मृत्यु के बाद भी जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान
सहकारिता विभाग में 55 पदों पर डीपीसी का इंतजार : 15 नवंबर की समयसीमा नजदीक, अब तक कवायद नहीं 
सब्जी मंडी बनी फैशन रैंप, मूली-धनिया लेकर उतरे मॉडल्स; वीडियो वायरल
राष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा बने किराना किंग के मनीष जैन, उद्योग जगत की हस्तियों से मिले