शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से स्कूटी बरामद
टीम ने चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की गई
मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा नगर जयपुरिया स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक स्कूटी के साथ खड़ा है। टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम आनन्द सुमन बताया।
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित आनंद सुमन शिव कॉलोनी अंता बांरा का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी कैमरों और आवारागर्दी घूमने वाले बदमाशों के फुटेज के आधार पर जांच की। टीम ने चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की गई।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा नगर जयपुरिया स्कूल के पास एक संदिग्ध युवक स्कूटी के साथ खड़ा है। टीम ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम आनन्द सुमन बताया। इसके बाद युवके पास मिली एक्टिवा स्कूटी के नम्बर राजकॉप पर चैक किए तो वह चोरी की निकली।
Tags: thief arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Oct 2026 19:01:27
प्रदेश में कर चोरी के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की।...

Comment List