बारिश से जर्जर हुई 2 बिल्डिंगों को निगम ने किया ध्वस्त

क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराने के नोटिस जारी किए थे

बारिश से जर्जर हुई 2 बिल्डिंगों को निगम ने किया ध्वस्त
किशनपोल उपायुक्त मीणा ने बताया कि पहली कार्रवाई त्रिपोलिया बाजार स्थित विद्याधर के रास्ते में और दूसरी कार्रवाई तेली पाडा कॉलोनी में महात्मा गांधी स्कूल के पीछे की गई।

जयपुर। शहर के चारदीवारी क्षेत्र में बारिश के चलते जर्जर हुई दो बिल्डिंगों को नगर निगम जयपुर हैरिटेज ने किशनपोल क्षेत्र में गिरा दिया। इन बिल्डिंगों के मालिकों को पूर्व में निगम हैरिटेज ने क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन उन्होंने इनकी मरम्मत नहीं कराई। किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीना ने बताया कि शहर में बारिश के चलते जर्जर हुई बिल्डिंगों से किसी प्रकार की जनधन की हानि नहीं हो, इसके लिए ऐसी बिल्डिंगों को चिह्नित कर मालिकों को नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी मकान मालिकों ने ना तो बिल्डिंग की मरम्मत करवाई और ना ही उसे हटाने की कार्रवाई की। इससे आस-पास के रहने वाले लोगों के लिए परेशानी बनी हुई थी। ऐसे में किशनपोल जोन में बारिश से जर्जर हुए दो भवनों को ध्वस्त कर दिया गया। 

किशनपोल उपायुक्त मीणा ने बताया कि पहली कार्रवाई त्रिपोलिया बाजार स्थित विद्याधर के रास्ते में और दूसरी कार्रवाई तेली पाडा कॉलोनी में महात्मा गांधी स्कूल के पीछे की गई। उन्होंने बताया कि परकोटे में बारिश से जर्जर हुई इमारतों को तोड़ा जा रहा है, इसमें जर्जर अवस्था में पहुंच चुके तीन मंजिला त्रिपोलिया बाजार स्थित विद्याधर के रास्ते में मकान को बिना जेसीबी के सहारे एक्सपर्ट की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं तेलीपाडा कॉलोनी में महात्मा गांधी स्कूल के पीछे चार मंजिला मकान को भी ध्वस्त किया गया। इनमें कोई नहीं रहता था। दोनों कार्रवाई निगम अधिकारियों की देखरेख में की गई। उपायुक्त मीणा ने बताया कि जोन क्षेत्र में लगातार जर्जर मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि निगम हैरिटेज ने अभी तक डेढ़ सौ से अधिक बिल्डिंगों को चिह्नित कर मकान मालिकों को मरम्मत कराने के नोटिस जारी गए है। 
बिल्डिंगों को गिराने के लिए जब मौके पर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो पहले उसकी जांच की गई कि कोई व्यक्ति तो उसमें नहीं है। इस दौरान आस पास तमाशबीनों की भीड़ भी जमा हो गई। ऐसे में कार्रवाई से पूर्व सभी को वहां से हटाकर बिल्डिंग को गिराया गया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर कर रही हमला, इसलिए सड़क पर उतरे : अश्विनी वैष्णव कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर कर रही हमला, इसलिए सड़क पर उतरे : अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा...
आधार की छुट्टी, अब वोटर आईडी से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? जयराम ने उठाए सवाल
राजस्थान संस्कृत अकादमी की अनूठी पहल, NEP-2020 के तहत पहली बार इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित
जन आधार से 96 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी, 1.63 लाख करोड़ से अधिक का डीबीटी हस्तांतरण 
Weather Update : राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा 
बॉस हो तो ऐसा : दिवाली बोनस में मिला आईफोन 16, वीडियो देख लोगों ने पूछा- नौकरी मिलेगी क्या?
अंगदाता सम्मान समारोह : मृत्यु के बाद भी जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान