सवाईमाधोपुर के आईपीएस मनोज कुमार वर्मा बने कोलकाता पुलिस कमिश्नर

वर्मा ने विनीत कुमार गोयल की जगह ली

सवाईमाधोपुर के आईपीएस मनोज कुमार वर्मा बने कोलकाता पुलिस कमिश्नर
इससे पहले वर्मा पश्चिम बंगाल पुलिस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के रूप में कार्यरत थे।

जयपुर। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मूल निवासी आईपीएस मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा फैसला माना जा रहा है। वर्मा ने विनीत कुमार गोयल की जगह ली है। इससे पहले वर्मा पश्चिम बंगाल पुलिस में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के रूप में कार्यरत थे।

वर्मा का जन्म 30 सितंबर 1968 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुआ था। उन्होंने शुरूआती पढ़ाई लिखाई केंद्रीय विद्यालय और मिलिट्री स्कूल में हुई। वर्मा के पिता के मिलिट्री में होने के कारण उन्होंने कई शहरों में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की है। मनोज कुमार वर्मा ने मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने साल 1998 में यूपीएससी परीक्षा पास की और उनको आईपीएस कैडर मिला। मनोज कुमार वर्मा ने हैदराबाद में राष्टÑीय पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग ली।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र