बिबेक देबरॉय का निधन, मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के थे अध्यक्ष 

कई किताबें लिखी हैं

बिबेक देबरॉय का निधन, मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के थे अध्यक्ष 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. देबरॉय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक महान विद्वान थे।

नई दिल्ली। अर्थशास्त्री एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन हो गया। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज के पूर्व छात्र देबरॉय 2019 तक सरकारी थिंक-टैंक नीति आयोग के सदस्य भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. देबरॉय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक महान विद्वान थे, जिनकी अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में काफी पकड़ रही। मोदी ने एक्स पर लिखा कि मैं डॉ. देबरॉय को कई वर्षों से जानता हूं। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान से परे उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में आनंद आता था।

Tags: bibek

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, बीआरएस के 22 सदस्य सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, बीआरएस के 22 सदस्य सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
तेलंगाना विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान बीआरएस सदस्यों के भारी हंगामे और नारेबाजी के चलते अध्यक्ष ने पार्टी के...
रोडवेज में बिना टिकट यात्री मिला तो सिविल डिफेंस परिचालक पर FIR, नौकरी भी जाएगी
121 साल पुराने पिंजरों में रखे जा रहे रेस्क्यू जंगली जानवर
असर खबर का : एफएमएस ऐप पर लगेगी रोक, मिला आश्वासन
सऊदी अरब में हूती हमलों पर भारत सख्त, नागरिक और आर्थिक ठिकानों को निशाना बनाने की कड़ी निंदा की
दोपहर 1 बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान, लोकतंत्र के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
‘मिर्जापुर : द मूवी’ में शूरवीर गीत के इस्तेमाल पर राजेंद्र राठौड़ ने जताया विरोध, ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े प्रतीकों के गलत इस्तेमाल पर रोक की मांग