राजस्थान चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, प्रवासी राजस्थानियों और एनआरआई को निवेश से जोड़ने के लिए बनेगी विशेष समिति

प्रवासी राजस्थानी दिवस से पहले उद्योग जगत से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

राजस्थान चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, प्रवासी राजस्थानियों और एनआरआई को निवेश से जोड़ने के लिए बनेगी विशेष समिति
राजस्थान में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की आर्थिक विकास यात्रा से जोड़ने की दिशा में पहल तेज होगी। प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए काम करेगी।

जयपुर। राजस्थान में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की आर्थिक विकास यात्रा से जोड़ने की दिशा में पहल तेज होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आरसीसीआई) के प्रतिनिधिमंडल को प्रवासी राजस्थानियों और अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) से संपर्क स्थापित करने के लिए विशेष समिति गठित करने का सुझाव दिया है। समिति प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए काम करेगी।

मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को आरसीसीआई अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रदेश के आर्थिक विकास, व्यापार एवं उद्योगों की प्रगति, निवेश संवर्धन और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। नवंबर के तीसरे सप्ताह में होगा उद्योग जगत से संवा डॉ. जैन ने मुख्यमंत्री को प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन से पहले नवंबर के तीसरे सप्ताह में राजस्थान चैंबर भवन में प्रदेश के व्यापारियों, उद्यमियों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद करने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया।

बैठक में उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने, निवेश को प्रोत्साहित करने और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की समस्याओं के प्रभावी समाधान पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकार और उद्योग जगत के बीच निरंतर संवाद से प्रदेश में कारोबारी गतिविधियों को गति मिल सकती है। प्रवासी राजस्थानियों को निवेश से जोड़ने पर जोर डॉ. जैन ने बताया कि वर्ष 1949 में स्थापित राजस्थान चैंबर प्रदेश का सबसे पुराना प्रमुख व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठन है। प्रदेशभर में फैले सदस्य नेटवर्क और विभिन्न व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों से संपर्क के माध्यम से चैंबर प्रवासी राजस्थानियों और निवेशकों को प्रदेश से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री के सुझाव के अनुरूप विशेष समिति गठित कर प्रवासी राजस्थानियों और एनआरआई से संपर्क बढ़ाने तथा सम्मेलन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम किया जाएगा। इससे प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल प्रतिनिधिमंडल में चैंबर अध्यक्ष डॉ. के.एल. जैन, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर.एस. जैमिनी, आत्माराम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल, सुनील भार्गव, मानद महासचिव आनंद महरवाल, बृज बिहारी शर्मा, कार्यकारी निदेशक योगेश नारायण माथुर, सचिव दिनेश कुमार कानूनगो, अतिरिक्त सचिव कन्हैया लाल जांगिड़, संयुक्त सचिव अमित पारीक और उप सचिव त्रिनेत्र रोलीवाल शामिल रहे।

Read More कोक्लियर इम्प्लांट में एआई के उपयोग पर डॉ. पवन सिंघल को सम्मान, आधुनिक तकनीक के अनुभव किए शेयर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला
त्योहारों के सीजन में पारंपरिक आभूषणों के साथ कुछ अलग और आकर्षक पहनने की चाह रखने वालों के लिए जयपुर...
किसान आत्महत्याओं पर विवादास्पद टिप्पणी: शिंदे सेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती
सीमा शुल्क प्रक्रियाएं सरल बनाने पर जोर, फोर्टी प्रतिनिधिमंडल ने रखे सुझाव, रिफंड सिस्टम
आईटी शेयरों में लिवाली के समर्थन से शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक सुधरा
फोटोशूट के बीच गुब्बारों के साथ उड़ने लगी दुल्हन तो, बचाने के लिए फोटोग्राफर ने किया कुछ ऐसा की...,जानें आगे क्या हुआ?
वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन, 30 अक्टूबर को चलेगी उद्घाटन स्पेशल ट्रेन