जयपुर के सिटी पैलेस में 193 सिलाई मशीनों से सजेगी अनूठी कलाकृति, 300 साल के इतिहास से जुड़ेगी समकालीन कला
18 नवंबर 2026 से 18 जनवरी 2027 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी प्रदर्शनी
जयपुर। भारत के अग्रणी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स ब्रांड्स में से एक, उषा इंटरनेशनल की सिलाई मशीनें जयपुर के सिटी पैलेस में आयोजित समकालीन कला प्रदर्शनी ट्रेसेज़ ऑफ़ अस में प्रमुखता से प्रदर्शित की जाएंगी। यह प्रदर्शनी जयपुर के 300 वर्षों का उत्सव मना रही है। प्रख्यात समकालीन कलाकार एन.एस. हर्षा के नेशंस नामक इंस्टॉलेशन में उषा की 193 सिलाई मशीनें प्रदर्शित की जा रही हैं। मुंबई स्थित कला संग्राहक उदित भांबरी द्वारा परिकल्पित यह प्रदर्शनी 18 नवंबर 2026 को शुरू होगी और 18 जनवरी 2027 तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।
कलाकार की एक टेक्सटाइल फैक्ट्री की यात्रा से प्रेरित ‘नेशंस’ एक भव्य इंस्टॉलेशन है, जिसमें ‘नेशंस’ दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं के निर्माण में लगे अपार श्रम और देशों के बीच के अस्तित्वगत समीकरण की ओर इशारा करता है। 193 सिलाई मशीनों से तैयार यह इंस्टॉलेशन गंभीर विमर्श को दृश्यात्मक चंचलता के साथ जोड़ता है और आज की वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में मौजूद पदानुक्रम और शोषण की पड़ताल करता है। यह झंडों में बंटी एक ऐसी दुनिया दिखाता है, जो मशीनों के बीच से गुज़रते रंग-बिरंगे धागों से जुड़ी है। ये धागे देशों के बीच के रिश्तों जैसे हैं – कुछ मज़बूत, कुछ उलझे हुए और कुछ टूटे हुए। 2007 में पहली बार परिकल्पित नेशंस को जयपुर सेंटर फॉर आर्ट (जेसीए) में पहली बार भारत में प्रदर्शित किया जा रहा है।
यह कलाकृति इस व्यापक प्रदर्शनी का हिस्सा है, जिसमें अर्पिता सिंह, भारती खेर, कुलप्रीत सिंह, एम.एफ. हुसैन और शिल्पा गुप्ता जैसे कलाकारों की कृतियां एक साथ प्रस्तुत की गई हैं। इन विविध कलात्मक अभिव्यक्तियों के ज़रिए ट्रेसेज़ ऑफ़ अस यह दिखाती है कि यादों, अनुभवों और मानवीय रिश्तों के माध्यम से लोग एक-दूसरे पर कैसी छाप छोड़ते हैं। यह प्रदर्शनी जयपुर सेंटर फॉर आर्ट, सर्वतोभद्र, सभा निवास और सिटी पैलेस के कुछ चुनिंदा निजी हिस्सों में फैली है, और समकालीन कला को जयपुर के इतिहास और विरासत के साथ संवाद में लाती है।
उषा के लिए यह जुड़ाव उसकी उस गहरी विरासत का प्रतिबिंब है, जो भारत के घरों, आजीविकाओं और रचनात्मक सफ़र में उसकी जगह को रेखांकित करती है। पीढ़ियों से उषा की सिलाई मशीनें लोगों और समुदायों को सीखने, कुछ नया रचने और आजीविका बनाने में सक्षम बनाती आई हैं, और भारत के सिलाई एवं शिल्प इकोसिस्टम का अभिन्न हिस्सा बन गई हैं। रोज़मर्रा के घरेलू इस्तेमाल से लेकर सिलाई के पेशे और रचनात्मक कामों तक, ये मशीनें कुछ नया बनाने की भावना और उसके पीछे के लोगों का साथ देती आई हैं। इस इंस्टॉलेशन के रचनाकार एन.एस. हर्षा ने कहा, “बरसों में इस कृति को कई जगहों पर लगाने के बाद, शायद अब मुझे लगता है कि यह कृति अपने आप में राष्ट्रों से ज़्यादा ‘ग्रह’ के बारे में है! जेसीए में वास्तुकला ने इंस्टॉलेशन की संरचना तय की, ठीक वैसे ही जैसे राष्ट्र समय की वास्तुकला के अनुसार खुद को ‘फिर से व्यवस्थित करते हैं!”
ट्रेसेज़ ऑफ़ अस के क्यूरेटर उदित भांबरी ने कहा, “ट्रेसेज़ ऑफ़ अस में शामिल कलाकारों का चयन अलग-अलग पीढ़ियों, माध्यमों और सोचने के तरीकों को एक साथ लाता है। मैं भाग्यशाली हूं और इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि स्टूडियो विज़िट, बातचीत और मुलाक़ातों के ज़रिए मुझे इनमें से कई कलाकारों से जुड़ने का मौका मिला, जिन्होंने मेरी अपनी सोच को आकार दिया और उसे चुनौती भी दी। इस प्रदर्शनी के ज़रिए मैं उन अनुभवों में से कुछ को आगे ले जाना और उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना चाहता था, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो शायद सक्रिय रूप से कला की तलाश नहीं करते या जिनकी पहुंच ऐसे संवादों तक नहीं होती। इनमें से हर कलाकार की एक अहम और विशिष्ट आवाज़ है, और उनका काम स्टूडियो से आगे बढ़कर लोगों से जुड़ता है। हमारा उद्देश्य कला को सिर्फ़ देखने या सराहने की चीज़ से आगे ले जाना है, और लोगों को यह समझने के लिए आमंत्रित करना है कि वह क्या कहना चाहती है, ताकि लोग यहां से सिर्फ़ एक दृश्य की छाप नहीं, बल्कि एक संदेश की छाप लेकर जाएं।”
नोएल कादर, सह-संस्थापक, जयपुर सेंटर फॉर आर्ट ने कहा, “जब हमने दो साल पहले जेसीए की स्थापना की थी, तब हमारा लक्ष्य भारत और दुनिया भर के कलाकारों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाना और जयपुर को समकालीन कला की एक सक्रिय आवाज़ बनाना था। ट्रेसेज़ ऑफ़ अस इस सफ़र का एक अहम पड़ाव है। यह उन रिश्तों और सहयोगों को दर्शाता है, जो हमने बनाए हैं, यह हमारी महत्वाकांक्षा के पैमाने को दर्शाता है, और जेसीए को लेकर हमारे उस विज़न को भी, जिसमें यह एक ऐसी जगह है, जहां समकालीन विचार भारत के सबसे समृद्ध इतिहास वाले शहरों में से एक से मिलते हैं।”
इस जुड़ाव के बारे में उषा इंटरनेशनल के प्रवक्ता ने कहा, “हमें खुशी है कि उषा की सिलाई मशीनें एन.एस. हर्षा की कलाकृति नेशंस का हिस्सा हैं। यह कलाकृति एक ऐसे उत्पाद के ज़रिए पहचान, मानव श्रम और शिल्प कौशल के विचारों को एक साथ लाती है, जो पीढ़ियों से भारतीय घरों का अभिन्न हिस्सा रहा है। सिलाई उषा की विरासत के केंद्र में है, और यह भव्य इंस्टॉलेशन उस मूल तत्व की ओर ध्यान खींचता है, जो देशभर के घरों, आजीविकाओं और रचनात्मक सफ़र का हिस्सा रहा है, और उसे कहीं ज़्यादा व्यापक बना देता है।”
यह साझेदारी भारत के रचनात्मक और सांस्कृतिक परिदृश्य के साथ उषा के निरंतर जुड़ाव को दर्शाती है, जहां शिल्प कौशल और हाथ से बनाने की अहमियत पीढ़ियों से प्रासंगिक बनी हुई है। अपने उत्पादों और पहलों के ज़रिए ब्रांड रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है और उन लोगों, कौशलों और परंपराओं का उत्सव मनाता है, जो इन कलाओं को जीवित रखते हैं।

Comment List