उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती

'वोट चोरी' के आरोपों पर संसद में दी खुली बहस की चुनौती

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं को अर्जुन की तरह चुनावी लक्ष्य में जुटने का आह्वान किया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनती है तो यहां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। उन्होंने इसे राज्य में लागू करने की अगली योजना बताया।

शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। वोट चोरी के आरोपों पर उन्होंने दोनों नेताओं को संसद में चर्चा की खुली चुनौती दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश को माफिया से मुक्त कराने के लिए कठोर शासन दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं से शाह ने अर्जुन की तरह लक्ष्य पर नजर रखने और चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा