जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला

फेस्टिव सीजन में पारंपरिक और डिजाइनर ज्वैलरी के बढ़े विकल्प

जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला
त्योहारों के सीजन में पारंपरिक आभूषणों के साथ कुछ अलग और आकर्षक पहनने की चाह रखने वालों के लिए जयपुर में चांदी की डिजाइनर ज्वैलरी का नया ठिकाना शुरू हुआ है।

जयपुर। त्योहारों के सीजन में पारंपरिक आभूषणों के साथ कुछ अलग और आकर्षक पहनने की चाह रखने वालों के लिए जयपुर में चांदी की डिजाइनर ज्वैलरी का नया ठिकाना शुरू हुआ है। मानसरोवर स्थित पैसेफिक मॉल में शुरू हुए इस स्टोर पर जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की आभूषण परंपराओं और राजस्थान के विभिन्न अंचलों की शिल्पकला से तैयार ज्वैलरी उपलब्ध होगी। यहां पारंपरिक राजस्थानी आभूषणों से लेकर ट्राइबल ज्वैलरी और बारीक नक्काशी वाले डिजाइन तक की विस्तृत रेंज पेश की गई है।

स्टोर का उद्घाटन संगीता बूचरा ने फीता काटकर किया। स्टोर के फाउंडर संगीता बूचरा और सुदीप बूचरा हैं, जबकि रितिक बूचरा और अवनीत बूचरा भी इस पहल से जुड़े हैं।

स्टोर की खासियत देश के अलग-अलग क्षेत्रों की आभूषण परंपराओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। राजस्थान में चूरू, बीकानेर सहित प्रदेश के सभी जिलों की पारंपरिक ज्वैलरी के डिजाइन तैयार किए जाते हैं। इनमें रानी हार, रखड़ी, झुमके, चांदबाली और ट्राइबल ज्वैलरी जैसे आभूषण शामिल हैं। कुंदन जड़ाई और बारीक नक्काशी से सजे डिजाइन पारंपरिक कला के साथ आधुनिक फैशन का मेल प्रस्तुत करते हैं।

3 हजार से तीन लाख रुपए तक की रेंज :

Read More दिल्ली महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस को 1 लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य, जयपुर में तैयारियों की समीक्षा

यहां ₹3,000 से ₹3 लाख तक की चांदी की ज्वैलरी उपलब्ध होगी। अलग-अलग बजट और पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस रेंज में पारंपरिक समारोहों, शादी-ब्याह और त्योहारों के लिए आभूषणों के विकल्प मिलेंगे। हॉलमार्क वाले आभूषण भी उपलब्ध हैं।

Read More रोडवेज बेड़े में जुड़ेंगी 622 नई बसें : 73 स्लीपर बसें भी आएंगी, उदयपुर को सर्वाधिक 37 बसें

अवनीत बूचरा ने बताया कि डिजाइनर ज्वैलरी तैयार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को काम दिया जाता है। इससे पारंपरिक हस्तकला को प्रोत्साहन मिलने के साथ कारीगरों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं।

Read More करवाचौथ शो का पोस्टर विमोचन, कल क्लार्क्स आमेर में सजेगी महफिल

फेस्टिव सीजन में पारंपरिक परिधानों के साथ चांदी के आकर्षक आभूषण पहनने का चलन बढ़ने के बीच यह स्टोर ग्राहकों को क्षेत्रीय विरासत, कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का संगम उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त नौकरी के बदले पैसे घोटाला मामला: पूर्व मंत्री केएन नेहरू से जुड़ी 25 जगहों पर डीवीएसी की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
तमिलनाडु में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने ₹634 करोड़ के 'कैश फॉर जॉब' घोटाले में पूर्व मंत्री केएन...
सुबह व्यापारियों की वॉकाथॉन, शाम को प्रशासन से बाजारों के विकास पर संवाद
जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक की चांदी की ज्वैलरी अब जयपुर में, ₹3 हजार से ₹3 लाख तक के आभूषणों में दिखेगी देशभर की शिल्पकला
किसान आत्महत्याओं पर विवादास्पद टिप्पणी: शिंदे सेना के विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: Amit Shah का बड़ा ऐलान, तीसरी बार बनी सरकार तो लागू होगा UCC; विपक्ष को दी खुली चुनौती
सीमा शुल्क प्रक्रियाएं सरल बनाने पर जोर, फोर्टी प्रतिनिधिमंडल ने रखे सुझाव, रिफंड सिस्टम
आईटी शेयरों में लिवाली के समर्थन से शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन भी तेजी, सेंसेक्स 308 अंक सुधरा